• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ के जिला शाखा नालंदा की प्रतिनिधि सभा संपन्न हुई …

Bykhabretv-raj

Mar 22, 2026

 

 

 

 

 

भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ के जिला शाखा नालंदा की प्रतिनिधि सभा संपन्न हुई …

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें तव : इस प्रतिनिधि सभा में सर्वप्रथम राष्ट्रीय नव वर्ष शाके 1948 शालिवाहन एवं बिहार दिवस की शुभकामनाएं भेंट की गई |
इस सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29 मार्च 2026 को कर्पूरी भवन (टाउन हॉल), बिहार शरीफ में संगठन की सत्रांत सभा आयोजित की जाएगी |
इस प्रतिनिधि सभा में जिला कार्यकारिणी नालंदा के साथ जिले के सभी प्रखंडों व प्रक्षेत्रों के कार्यकारणी सदस्यों ने भाग लिया |
निजी विद्यालयों की समस्याओं पर समीक्षा करते हुए संगठन द्वारा जिला शिक्षा विभाग से सभी प्रस्वीकृत विद्यालयों को नवीनीकरण करने एवं जिन लोगों को यूडाइस अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है,उन्हें अविलंब यूडायस प्रदान करने सहित पूर्व की प्रतिपूर्ति राशि के साथ ज्ञानदीप के माध्यम से नामांकित व निःशुल्क अध्ययनरत बच्चों की प्रतिपूर्ति राशि अद्यतन रूप से भुगतान करने की मांग की गई है |
समीक्षा में पाया गया कि जिला शिक्षा विभाग,नालंदा के पास पूर्व से प्रस्वीकृत निजी विद्यालयों की सूची को अद्यतन नहीं किया गया है | जिला के सूचना का एकमात्र माध्यम का पांच वाट्सअप ग्रुप है,जिसमें चार व्हाट्सएप ग्रुप को समाप्त करने की आवश्यकता है एवं एक अद्यतन व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े निजी विद्यालय के नंबरों को अपडेट करना जरूरी है |
शिक्षा विभाग के पास कोई ऐसी सूची नहीं है,जिससे यह पता चल सके कि पूर्व से संचालित,कितने विद्यालय कोरोना काल का मार झेलते हुए वर्तमान में बंद हो गए हैं एवं कितने विद्यालय के पास वर्तमान समय तक यूडाइस नहीं है | शिक्षा विभाग नालंदा के द्वारा यह भी समीक्षा नहीं की गई है कि इस जिले में वर्तमान समय में कितने विद्यालय बिना प्रस्वीकृति के संचालित हैं,जिनके बच्चों के एडमिशन में प्रत्येक वर्ष पेन नंबर एवं टीसी की समस्या आती है |
जब यूडायस भरने की बारी आती है,तो वर्ग प्रथम से ऊपर के बच्चों का डाटा भरने का अधिकार निजी विद्यालयों को प्राप्त नहीं होता है,जबकि कई विद्यालय बिना यूडाइस के चलते हैं,जिसके कारण वर्ग प्रथम से ऊपर के बच्चों का डाटा यूडाइस में अद्यतन करने में बार-बार प्रखंड शिक्षा विभाग का चक्कर लगाना पड़ता है |
वर्तमान समय में प्रतिपूर्ति राशि की जांच में भी पदाधिकारी द्वारा देरी की जा रही है,जिसके कारण मात्र 167 विद्यालयों का भी जांच पूर्ण नहीं हो पाया है |
प्रस्वीकृति नवीनीकरण की जांच में लगाए गए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के जांच में भी जिले में एकरूपता नहीं पाई जा रही है,जिससे स्पष्ट दृष्टिगोचर होता है कि जिला शिक्षा विभाग के पदाधिकारी द्वारा कोई स्पष्ट लिखित निर्देश जांच हेतु प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को नहीं दिया गया है |
हम लोगों ने अब तक पाया है कि सरकार का जन्म रजिस्ट्रीकरण कार्यालय भी कुंद पड़ा हुआ है,जिसके कारण जन्म प्रमाण पत्र के लिए नए-नए आदेशों का नित्य-प्रति अभिभावकों को पालन करना पड़ता है,जिसमें सुधार की अति आवश्यकता है,ताकि आधार में जन्मतिथि शुद्ध हो |
इस प्रतिनिधि सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले में संचालित सभी निजी विद्यालयों को एक सूत्रवत करने का प्रयास सभी संगठन के प्रतिनिधियों से मिलकर किया जाएगा, ताकि निजी विद्यालयों के साधारण से साधारण ट्यूशन शुल्क डूबने की प्रक्रिया पर विराम लग सके एवं सरकारी विद्यालयों में भी निजी विद्यालयों के बच्चों का एडमिशन बिना संबंधित विद्यालय के टीसी का ना लिया जाए,तभी संभव है कि निजी विद्यालय अपनी व्यवस्था समुचित तरीके से चल पाएगी |
इस प्रतिनिधि सभा को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत मानस,जिलाध्यक्ष मो. जाहिद जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ,जिला कार्यकारिणी से अरविंद प्रसाद,रंजीत कुमार,अमीत कुमार,विकास कुमार एवं प्रखंड व प्रक्षेत्र से निशिकांत प्रसाद,ब्रजेश कुमार,नरेश प्रसाद,सुशांत कुमार विमल, कुमार चंद्र प्रकाश,करण राज,सागर कुमार,राजीव कुमार,स्मित बब्बर,जितेंद्र कुमार,सुनील कुमार,धर्मेंद्र कुमार,सुजीत कुमार,गोपाल कुमार,विनय कुमार, दीनदयाल सिंह,रंजीत कुमार,मो. इस्माइल अली, नितेश कुमार,अवधेश प्रसाद,राकेश कुमार,सत्येंद्र प्रसाद सिंह,राम प्रकाश कुमार,तरुण कुमार,कुमार पंकज,विकास कुमार, राजीव रंजन कुमार, अखिलेश प्रसाद,अभिषेक कुमार,सौरभ रंजन,अरुण कुमार सिंह,रेखा भारती सहित अन्य पदाधिकारी ने संबोधित कर सामूहिक निर्णय के तहत संगठन द्वारा आयोजित सत्रांत सभा को सफल बनाने का संकल्प लिया |
संगठन की संरक्षिका श्रीमती रेखा भारती के धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रतिनिधि सभा के कार्यवाही को विराम दिया गया |