October 18, 2024

#nalanda: जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया… जानिए

 

 

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

खबरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 19 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

बघड़ा ग्राम के जनता के द्वारा बताए गए पूरे गांव में पीने की पानी की काफी समस्या हैं इसके निराकरण हेतु ग्रामीणों द्वारा मुख्य स्थानों पर चापाकल लगवाने की मांग की गईं हैं।सम्बन्धित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता, PHED बिहारशरीफ को निर्देशित किया गया ।

परवलपुर प्रखंड के अंर्तगत चिंतामनचक ग्राम के किसानों एवं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पानी निकास का एकमात्र साधन लघु सिंचाई पुल द्वारा मुहाने नदी में है। पानी निकासी पर रोक लगा दी गईं है। धान की फसलें खराब हो रही है।
संबंधित मामले का निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई हिलसा को निर्देशित किया गया।

आवेदक सूरज मांझी द्वारा बताया गया कि वह बहुत ही गरीब हैं तथा भूमिहीन परिवार का सदस्य हैं। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत उन्हें पक्का मकान आवंटित किया जाए।
संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या के निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी, बिहारशरीफ को निर्देश दिया गया।

आवेदक वरुण प्रकाश द्वारा बताया गया कि अंचल कार्यालय बिहारशरीफ में भूमि परिमार्जन का कार्य लंबे समय से लंबित है कारण पूछे जाने पर बताया नहीं जा रहा हैं।
संबंधित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निवारण हेतु अपर समाहर्ता, नालंदा को निर्देश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

 

 

Other Important News