• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: संकुल स्तरीय टीएलएम मेले के आयोजन से स्कूली बच्चों में उत्साह, खेल – खेल में सीख रहे विद्यार्थी ..

Bykhabretv-raj

Dec 13, 2025

 

 

 

 

 

 

 

संकुल स्तरीय टीएलएम मेले के आयोजन से स्कूली बच्चों में उत्साह, खेल – खेल में सीख रहे विद्यार्थी ..

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) प्राथमिक शिक्षा सह निपुण मिशन बिहार , पटना के निर्देशानुसार ज़िले में अकादमिक सत्र २०२५ – २६ के तहत विभिन्न संकुल संसाधन केंद्रों में टीएलएम मेला का आयोजन किया जा रहा है . इसी कड़ी में शनिवार को सीआरसी कावा के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़की घोषी के कैंपस में टीएलएम मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया . मेले का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव , कंचन कुमारी , सत्यवान शर्मा एवं संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया . इस दौरान शिक्षकों द्वारा हस्त निर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन बच्चों के बीच किया गया . भाषा, गणित , पर्यावरण विज्ञान जैसे विषयों पर आधारित मॉडल पुरस्कृत भी किए गए . इस मौक़े पर समाजसेवी डा. मानव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चे खेल खेल में ढेर सारी चीजें सीख जाते हैं . उनका सर्वांगीण विकास भी ऐसे मेले के आयोजन से होता है . इन्होंने बढ़िया प्रदर्शन करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का हौसला बढ़ाया . कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर प्रसाद ने किया जबकि मौक़े पर बिरजू प्रसाद , सचिन कुमार , नटवर कुमार सिंह , संजीत कुमार , कमलेन्द्र चौधरी , नीतू कुमारी आदि उपस्थित थे .