• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: नालंदा डाक अधीक्षक ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं, केक काटकर व गुब्बारे उड़ाकर मनाया गया नया साल..

Bykhabretv-raj

Jan 1, 2026

 

 

 

 

नालंदा डाक अधीक्षक ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं, केक काटकर व गुब्बारे उड़ाकर मनाया गया नया साल..

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा। नववर्ष के अवसर पर नालंदा डाक मंडल में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर नववर्ष का स्वागत किया गया तथा गुब्बारे उड़ाकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर डाक अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया गया। पूरे कार्यालय परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर पोस्टमास्टर बिहारशरीफ श्री मनीष आनंद, डाक निरीक्षक (पूर्वी) श्री रंजीत कुमार रजक, डाक निरीक्षक (दक्षिणी) श्री रामाशीष प्रसाद, डाक निरीक्षक (उत्तरी) श्री विकास राय, परिक्षेत्र निरीक्षक अभिषेक कुमार, डिप्टी पोस्टमास्टर अमलेश कुमार, मिथलेश कुमार, कुमार अभिषेक, रवि कुमार, मुन्ना कुमार, आलोक प्रखर, बिनिता कुमारी, सिंकू कुमारी, पूनम कुमारी सहित सभी डाककर्मी उपस्थित रहे।
डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार ने कहा कि नया वर्ष डाक विभाग के लिए नई ऊर्जा, नई उपलब्धियां और बेहतर सेवा लेकर आएगा। सभी कर्मचारियों ने पूरे मनोयोग से कार्य करने का संकल्प लिया।