15 अक्टूबर को होगा भव्य ‘डांडिया फेस्ट 2026’, सेलिब्रिटी गेस्ट होंगे विमल पांडेय और पल्लवी गिरी…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv:पटना, 05 अक्टूबर। राजधानी पटना में बहुप्रतीक्षित ‘डांडिया फेस्ट 2026’ का आयोजन आगामी 15 अक्टूबर को भव्य अंदाज में किया जाएगा। बब्ली चंद्रा द्वारा आयोजित इस डांडिया नाइट में संगीत, नृत्य, गरबा और डांडिया के साथ मनोरंजन का शानदार माहौल देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेता विमल पांडेय और अभिनेत्री पल्लवी गिरी सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की एंकरिंग राज लक्ष्मी करेंगी।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक अनुराग मूवीज हैं। वहीं, दीपक यादव का विशेष सहयोग प्राप्त है। कार्यक्रम के कानूनी सहयोगी एस. कुमार एंड एसोसिएट, मेकओवर पार्टनर चुई-मुई एकेडमी एंड सैलून तथा डांस पार्टनर टीम एफएम डांस हैं। सह-प्रायोजक त्रिदेव सोलर हैं।
इसके अलावा युवा खेल फाउंडेशन, इवेंटॉन वेडिंग प्लानर्स, अरविंदो हर्बल्स एवं दिवाकर शर्मा कार्यक्रम के सहयोगी प्रायोजक हैं।
आयोजक रंजीत महापात्रा और गौतम झा ने बताया कि ‘डांडिया फेस्ट 2026’ का उद्देश्य लोगों को ऐसा मनोरंजक मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे परिवार और दोस्तों के साथ डांडिया, संगीत और उत्सव का आनंद ले सकें। कार्यक्रम में आकर्षक प्रस्तुतियों और मनोरंजन के साथ एक यादगार उत्सवपूर्ण शाम देखने को मिलेगी।
