October 19, 2024

ख़बरे टी वी – रामनवमी शोभा यात्रा की पूर्व संध्या पर आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च ……..जानिए पूरी खबर

रामनवमी के अवसर पर कल निकाली जाने वाली शोभा यात्रा की पूर्व संध्या पर आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया…

ख़बरे टी वी – 9334598481  – सत्यम की रिपोर्ट – फ्लैग मार्च कल की शोभा यात्रा के निर्धारित मार्ग के अनुरूप श्रम कल्याण मैदान से प्रारम्भ होकर भराव पर चौराहा, लहेरी थाना, गगन दीवान,सोगरा कॉलेज होते हुए बाबा मनीराम अखाड़ा में समाप्त हुआ।


इस अवसर पर फ्लैग मार्च से पूर्व एवं समाप्ति पर मार्च में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफिंग किया गया।

फ्लैग मार्च में उप विकास आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिहार शरीफ, पुलिस उपाधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी,

अंचलाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, कई थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Other Important News