नवबिहार दूत के संपादक अमरजीत मौआर के पिता ने चंडी में ली अंतिम सांस…..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv : पटना/चंडी । हिंदी दैनिक नवबिहारदूत के संपादक अमरजीत मौआर के पिता रामनरेश प्रसाद शर्मा उर्फ मामू के नाम से लोकप्रिय सेवानिवृत्त गृहरक्षा वाहिनी आरक्षी का निधन मंगलवार तड़के हो गया। 80 साल की उम्र में उन्होंने अपने चंडी स्थिति निवास में अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने पीछे पत्नी, एकमात्र पुत्र और एकमात्र बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोग शोकाकुल हो गये। लोगों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार बाढ़ स्थित सती स्थान में की गई।उनके एक मात्र पुत्र संपादक अमरजीत मौआर ने मुखाग्नि दी।
दिवंगत रामनरेश प्रसाद शर्मा चंडी में काफी लोकप्रिय थे,खासकर बच्चों में। वे बच्चों से लेकर बड़ों के बीच भी मामू से ज्यादा लोकप्रिय थे। उन्होंने होमगार्ड में अपनी सेवाएं दी और सेवानिवृत्ति के बाद समाजिक कार्यों में लगे थे।
उनके निधन पर पत्रकारों, प्रबुद्धजन में शोक देखी जा रही है उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो राजेश्वर प्रसाद ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि वे बहुत ही विनम्र और मिलनसार थे।उनके निधन से व्यक्तिगत क्षति हुई है।
पत्रकार विनयभूषण पांडेय ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में मामू के नाम से लोकप्रिय थे,मिलते ही आत्मीयता दिखाते। वे सभी के लिए समान भाव रखते थे।
उनके निधन पर उनके भांजे लक्ष्मी प्रसाद,अनंत सिंह,सुबोध शर्मा, सत्येंद्र सिंह,विभय कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया।
