• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: डी एम नालन्दा ने किया किसान रजिस्ट्री शिविर का औचक निरीक्षण….

Bykhabretv-raj

Jan 6, 2026

 

 

 

 

 

 

डी एम नालन्दा ने किया किसान रजिस्ट्री शिविर का औचक निरीक्षण….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक 6 जनवरी 2026 को श्री कुंदन कुमार , जिला पदाधिकारी , नालंदा द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान हरनौत प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन डिहरी में चल रहे किसान रजिस्ट्री शिविर का औचक निरीक्षण किया गया ।

विदित हो कि नालंदा जिला अंतर्गत किसानों की सुविधा हेतु किसान रजिस्ट्री शिविर का आयोजन दिनांक 06 जनवरी 2026 से 09 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह शिविर जिले के सभी 231 पंचायतों में एक साथ संचालित किया गया है ।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक किसानों का किसान रजिस्ट्रीकरण सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ सुलभ रूप से प्राप्त हो सके। किसान रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का अद्यतन एवं प्रमाणिक डाटा संकलित किया जाएगा, जो भविष्य में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक होगा।

उक्त शिविर को सफल बनाने के लिए नालंदा जिले के सभी प्रखंडों में किसान रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही, किसानों को जागरूक करने एवं अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक प्रखंड में वाहन रथ के माध्यम से व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है , जो पंचायतों एवं गांवों में जाकर किसानों को शिविर की जानकारी देंगे।

जिले के सभी किसानों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपने संबंधित पंचायत में आयोजित किसान रजिस्ट्री शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पंजीकरण अवश्य कराएं ।

जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिलेभर में ज्यादा से ज्यादा किसानों का शिविर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करेंगे ।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व , जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे ।