• Thu. Nov 5th, 2026

#bihar: आगामी छठ पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण…

Bykhabretv-raj

Nov 5, 2026

 

 

 

 

 

आगामी छठ पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण…

 सुरक्षा, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, रोशनी एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश…

कोसुक नदी घाट के स्थान पर सुविधानुसार अन्य घाटों को वरीयता दें श्रद्धालु…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ (नालंदा)। आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने बिहारशरीफ शहर के अंदर एवं बाहरी क्षेत्रों में स्थित विभिन्न छठ घाटों का भौतिक एवं स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान टिकुलीपर तालाब, धनेश्वर घाट, मनीराम अखाड़ा घाट, कोसुक छठ घाट, आशानगर, सूर्यमंदिर घाट एवं मोरातालाब घाट सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया—
सुरक्षा एवं बैरिकेडिंग: घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने तथा जहां बांस की बैरिकेडिंग कमजोर पाई गई, वहां आवश्यकतानुसार मजबूत बल्लियों से बैरिकेडिंग कराने एवं दोहरी बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
साफ-सफाई: घाटों के साथ-साथ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
प्रकाश एवं माइकिंग: घाटों पर पर्याप्त रोशनी, माइकिंग तथा आवश्यकतानुसार कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
नागरिक सुविधाएं: श्रद्धालुओं के लिए शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
आपदा प्रबंधन: संवेदनशील घाटों पर एनडीआरएफ की टीम की तैनाती तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी रखने को कहा गया।
भीड़ एवं यातायात प्रबंधन: प्रत्येक घाट पर संभावित श्रद्धालुओं की संख्या, वाहनों के आवागमन तथा पार्किंग की उपलब्धता का आकलन कर उसी अनुरूप व्यवस्था करने पर जोर दिया गया।

*कोसुक नदी छठ घाट को लेकर जिला प्रशासन की विशेष अपील*

निरीक्षण के क्रम में कोसुक नदी स्थित छठ घाट की स्थिति की भी समीक्षा की गई। यहां छठ पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। वर्तमान में घाट पर मरम्मत, विस्तार एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित निर्माण कार्य जारी है।
इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन आम नागरिकों, छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं से विशेष अपील करता है कि इस वर्ष यथासंभव किसी अन्य ऐसे छठ घाट को विकल्प के रूप में चुनें जो उनके घर के आसपास हो।

जिला प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को न्यूनतम करना तथा छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।