• Fri. Feb 13th, 2026

#bihar: डी एम ने किया राजगीर मकर मेला 2026 के आयोजन हेतु मेला ग्राउंड में तैयारियों का स्थल निरीक्षण….

Bykhabretv-raj

Jan 13, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

डी एम ने किया राजगीर मकर मेला 2026 के आयोजन हेतु मेला ग्राउंड में तैयारियों का स्थल निरीक्षण….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को श्री कुंदन कुमार ,जिला पदाधिकारी, नालंदा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राजगीर मकर मेला 2026 के सफल आयोजन हेतु मेला ग्राउंड में तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया गया ।

*मकर मेला- 2026*
विदित हो कि राजगीर में मकर मेला का आयोजन दिनांक 14 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक कार्यक्रम निर्धारित है ।

मकर मेला राज्य सरकार द्वारा राजकीय मेला घोषित है , मकर मेला के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक विभिन्न कुंडों /धाराओं में स्नान करने ,पूजा अर्चना करने एवं ऐतिहासिक तथा पर्यटकीय स्थलों का भ्रमण करने हेतु राजगीर आते हैं ।

संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा एवं अन्य सुविधा हर हाल में सुनिश्चित की जाए ।
मकर मेला के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम यथा सांस्कृतिक कार्यक्रम/दही खाओ प्रतियोगिता/आमंत्रण पत्र /साफ-सफाई /शौचालय/ पेयजल/ यातायात व्यवस्था/ भीड़ तंत्र पर नियंत्रण/ उद्घाटन एवं समापन कार्यक्रम /पतंग उत्सव/ रंगोली/ कृषि उत्पाद प्रदर्शनी /दुधारू पशु प्रदर्शनी /पालकी सज्जा /सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता/ फूड स्टॉल /दंगल प्रतियोगिता/ विभिन्न खेल प्रतियोगिता( कबड्डी,एथलेटिक्स, बॉलीवॉल, फुटबॉल, क्रिकेट)/ राजगीर शहर का सौंदर्यीकरण , सुरक्षा व्यवस्था आदि कार्यो की तैयारी ससमय पूर्ण करने हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

*कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:-*

1. मकर मेला उद्घाटन, स्थान – मेला थाना परिसर, राजगीर, दिनांक 14 जनवरी 2026
2. कृषि मेला / विभागीय स्टॉल स्थान – मेला थाना परिसर, राजगीर, दिनांक – 14 जनवरी 2026
3. पतंग प्रतियोगिता, स्थान – स्टेट गेस्ट हाउस, राजगीर, दिनांक – 18 जनवरी 2026
4. पतंग प्रदर्शनी, स्थान – मेला थाना परिसर, राजगीर दिनांक – 14 जनवरी 2026
5. महाआरती, स्थान – ब्रह्म कुंड, दिनांक – 15 जनवरी 2026
6. संत समागम यात्रा, स्थान – राम जानकी मंदिर से बस स्टैंड जे०पी० चौक,बाजार, थाना होते हुए कुंड तक, दिनांक 15 जनवरी 2026
7. दंगल प्रतियोगिता, स्थान – धुनिवर से पूरब, दिनांक – 15- 16 जनवरी 2026
8. फुटबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता, स्थान – स्टेट गेस्ट हाउस मैदान राजगीर, दिनांक 15- 18 जनवरी 2026
9. वॉलीबॉल प्रतियोगिता, स्थान – स्टेट गेस्ट हाउस मैदान राजगीर, दिनांक 16 जनवरी 2026 तक
10. विख्यात कलाकारों की प्रस्तुति, स्थान – मेला थाना परिसर, राजगीर, दिनांक – 16 जनवरी 2026 तक
11. कबड्डी प्रतियोगिता, स्थान – स्टेट गेस्ट हाउस मैदान, राजगीर, दिनांक – 17 जनवरी 2026 तक
12. क्विज/वाद – विवाद, स्थान मेला थाना परिसर, राजगीर, दिनांक – 17 जनवरी 2026 तक
13. एथलेटिक्स प्रतियोगिता, स्थान – स्टेट गेस्ट हाउस मैदान, राजगीर, दिनांक – 18 जनवरी 2026
14. टमटम/पालकी सज्जा, स्थान – मेला थाना परिसर, राजगीर, दिनांक – 19 जनवरी 2026
15. दुधारू पशु प्रदर्शनी/ कृषि उत्पादन प्रदर्शनी/ नुक्कड़ नाटक (सामाजिक कुरुतियों के विरुद्ध), स्थान – मेला थाना परिसर, राजगीर, दिनांक – 20 जनवरी 2026
16. कार्यक्रम समापन, स्थान- मेला थाना परिसर, राजगीर, दिनांक – 20 जनवरी 2026

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि मेला अवधि के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस, दंडाधिकारी एवं स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पूरे मेला स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से भीड़ पर सतत नजर रखी जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्थाएं ,पार्किंग स्थल, एंबुलेंस, मेडिकल कैंप एवं चिकित्सकों की तैनाती, पेयजल ,शौचालय ,साफ सफाई आदि सुनिश्चित की गई है ।

इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षु समाहर्ता , अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर ,अपर समाहर्ता राजस्व , अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, नजर शाखा उपसमाहर्ता , कार्यपालक पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे ।