टोल बचाने की सनक बनी जानलेवा, रहूई के पतासंग स्थित एनएच में ग्रामीणों के लिए बने कट में रॉन्ग साइड दौड़ते हैं ट्रक, किसी बड़े हादसे का इंतज़ार?

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा के रहूई प्रखंड स्थित पैठना टोल प्लाजा के पास कानून और इंसानी जान दोनों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ रही हैं। बख्तियारपुर रजौली मुख्य मार्ग पर टोल से महज़ आधा किलोमीटर पहले पतासंग बाजार के समीर ग्रामीणों की सुविधा और आवाजाही के लिए सड़क के बीच कट दिया गया था। लेकिन अब इस कट का उपयोग ग्रामीणों से ज्यादा ट्रक, हाईवा, टेलर जैसे भारी वाहन कर रहे हैं। भारी वाहन चालक शॉर्टकट के नाम पर रॉन्ग साइड को अपनी निजी सड़क बना चुके हैं। मुख्य मार्ग पर आधा किलो मीटर तक रॉन्ग साइड चलाकर फ्लाई ओवर के नीचे उतर कर पटना के लिए निकल जाते हैं। जिससे हर गुजरती गाड़ी के साथ मौत का साया, हर मोड़ पर सीधी भिड़ंत का खतरा बना रहता हैं
……….
आधा किलोमीटर की चालाकी, कई किलोमीटर का खतरा
पटना की ओर जाने वाले ट्रक, ट्रेलर और हाईवा चालक मुख्य मार्ग को छोड़ अवैध कट मार्ग से प्लाईओवर के नीचे घुसते हैं और सीधे गलत दिशा में निकल जाते हैं। टोल का कुछ पैसा बचाने की यह चालाकी सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। सामने से आ रहे वाहन खासकर बाइक और छोटी कारें इन गाड़ियों के सामने पल भर में बेबस हो जाती हैं। यहां तक अचानक ब्रेक लगाना पड़ता हैं। जिससे जान माल दोनों का खतरा बन जाता हैं।
……..
हादसों की ‘रूटीन’ बन चुकी कहानी
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कोई इक्का-दुक्का घटना नहीं, बल्कि रोज़ का दृश्य है। कई छोटे वाहन इस रॉन्ग साइड रफ्तार के शिकार हो चुके हैं। टक्करें हुईं, लोग घायल हुए—फिर भी वही ढर्रा जारी। मानो हादसे अब नॉर्मल हो गए हों और सिस्टम ने इसे स्वीकार कर लिया हो।
…….
दिनदहाड़े नियमों की हत्या
सबसे चौंकाने वाली बात यह सब कुछ खुलेआम, दिनदहाड़े हो रहा है। रोज़ाना सुबह शाम और रात सैकड़ों भारी वाहन इस अवैध रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। न कोई रोक, न कोई डर। सवाल सीधा है जबकि इस रस्ते पर प्रतिदिन पुलिस की पेट्रोलिंग करने वाली गाड़ियां चलती हैं। लेकिन पुलिस भी आँखें मूंदे बैठा है
स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश: पहले हादसा, फिर कार्रवाई
रहूई और फ्लाई ओवर के आसपास के इलाकों में लोगों का गुस्सा फूट रहा है। उनका कहना है कि प्रशासन तब तक सक्रिय नहीं होता, जब तक कोई बड़ा हादसा सुर्खियाँ नहीं बन जाता। लोगों ने चेतावनी दी है अगर तुरंत सख्ती नहीं हुई, तो यह लापरवाही किसी बड़े जानलेवा हादसे में बदल सकती है।
बसंत की रिपोर्ट….
