नालन्दा के राजगीर में सृजन सावन महोत्सव में दिखा महिलाओं का जलवा ….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें टी वी: सृजन संस्था के द्वारा सृजन सावन महोत्सव 2025 का आयोजन संस्कार सेवा मैरिज हॉल राजगीर में किया गया मुख्य अतिथि श्रीमती जीरो देवी, सभापति, नगर परिषद राजगीर, उद्घाटनकर्ता डॉ मुसर्रत जहां प्राचार्या,गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज राजगीर, विशिष्ट अतिथि वन्दना श्रीवास्तव,भोजपुरी चित्रकार, सुश्री दीप्ति कौशिक पर्यावरण विद व समाजसेवी, डॉ कामना,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी,गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज राजगीर डॉ.शारदा कुमारी
सहायक प्रोफेसर हिंदी,गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, राजगीर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया तट पश्चात सृजन के महिलाओं के द्वारा तिलक,चंदन बिंदी,गजरा लगाकर एवं पुष्प अक्षत छिड़क कर अतिथियों का स्वागत किया गया मौके पर उपस्थित सृजन की संयोजिका निशा कुमारी ने कहा कि यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जो महिलाएं अपने पति और बच्चों कि सेवा दिन- रात रहती है उन महिलाओं को चार दिवारी से निकलकर इस कार्यक्रम के माध्यम से उनमे छुपी हुई प्रतिभा को निकलना एवं एक दिन खुलकर जीने और मस्ती करने का अवसर प्रदान करना है इस सावन महोत्सव में लगभग 52 महिलाओं ने हरित ब्यूटी क्वीन, फैशन जलवा, मेहंदी प्रतियोगिता, फनी गेम, गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया l 20 महिलाओं में से मिस हरित ब्यूटी क्वीन का खिताब अनुपमा देवी ने जीता,वही म्यूजिक चेयर मे खुशबू कुमारी, गायन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान श्वेता नाथ, द्वितीय स्थान स्नेहा कुमारी, तृतीय स्थान सुषमा कुमारी, नृत्य प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान नन्ही कलाकार प्रज्ञा सिंह, द्वितीय स्थान अनन्या नवोदय, तृतीय स्थान संजना कुमारी, फैशन शो प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान मीरा गुप्ता, द्वितीय स्थान आभा कुमारी, तृतीय स्थान निरंजन कुमारी,

मेहंदी प्रतियोगिता के प्रथम स्थान – चांदनी कुमारी, द्वितीय स्थान निकिता नवदिया, तृतीय स्थान विनीता कुमारी, फनी गेम प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान निकेतन नवदिया, द्वितीय स्थान अमिता कुमारी, तृतीय स्थान सुषमा कुमारी प्राप्त किया वही सभी प्रतियोगिता का संचालन कर रहे सभी इवेंट कोऑर्डिनेटर एवं विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो, मेडल सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया l इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र सम्मानित अतिथि श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, डॉ शारदा कुमारी, डॉ कामना मेम सुश्री दीप्ति कौशिक फैशन जलवा में चलकर महिलाओं का हौसला बढ़ाया वहीं उद्घाटनकर्ता दो मुसर्रत जहां प्राचार्य ने गीत गाकर महिलाओं को प्रेरित किया l संस्था के द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को निशा कुमारी, मीरा गुप्ता, श्वेता नाथ, आभा कुमारी, रीना देवी, निरंजन कुमारी के द्वारा संस्था का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मणिकांत सर, अनुपम क्षत्रिय, सुशांत कुमार एवं भैया अजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
