इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का आठवां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के स्थापना दिवस समारोह का आज आठवां स्थापना दिवस समारोह केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर संयुक्त रूप से डाक अधीक्षक नालंदा श्री कुंदन कुमार एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शाखा प्रबंधक श्री गोपाल कुमार द्वारा केक काटकर मनाया गया.इस मौके पर शाखा प्रबंधक श्री गोपाल कुमार नें बताया की इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए डाक विभाग के साथ संयुक्त रूप से ग्राहकों को सेवा देने का कार्य कर रही हैं।
*HDFC बैंक के साथ साझेदारी:*
IPPB ने अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं के लिए HDFC बैंक के साथ साझेदारी की है. जिससे सभी प्रकार के बैंकिंग कार्य किये जायेंगे।
इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक भारत सरकार का 100% स्वामित्व वाला बैंक है, जो संचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत काम करता है.
यह ग्राहकों को डिजिटल चैनलों के माध्यम से डिजिटल लेनदेन करने में मदद करता है और नकद रहित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है. इस मौके पर डाकपाल बिहारशरीफ़ मनीष आनंद, सहायक डाकपाल श्री अमलेश कुमार, सहायक प्रबंधक शशि कुमार सिंह मौजूद थे।
