नालंदा कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय नागेश्वर प्रसाद जी की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई..
पुण्यतिथि के श्रद्धांजलि सभा के बाद बड़ी पहाड़ी जाकर स्लम बस्ती के बच्चों के बीच नागेश्वर बाबू की याद में सैंकड़ो बच्चों के बीच पठन सामग्री एवं टॉफी बिस्किट का भी वितरण कर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज दिनांक 28/07/2026 को रामचंद्रपुर में अवस्थित स्नातक अधिकार मंच के कार्यालय में नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष सह समाज सेवी स्वर्गीय नागेश्वर प्रसाद जी की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
सर्वप्रथम उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नागेश्वर बाबू अमर रहें के नारे के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विभिन्न प्रखंडों से आए हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके विषय में बताते हुए कहा की नागेश्वर प्रसाद जी आजीवन समाज की सेवा करते रहे और उन्होंने कभी भी कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा उनके जिला अध्यक्ष कार्य में उन्होंने सभी कांग्रेसियों को एक साथ लेकर चलने का कार्य किया उनकी कृति आज भी पूरे जिले में कायम है स्वर्गीय नागेश्वर प्रसाद जी के पुत्र स्नातक अधिकार मंच के संयोजक सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य दिलीप कुमार ने उनके जीवनी पर बिस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि नागेश्वर प्रसाद जी का जीवन काफी सादगी पूर्ण था वह अपने समाज के लिए अंतिम क्षण तक कार्य करते रहे नागेश्वर प्रसाद एक सच्चे कांग्रेसी थे…

कांग्रेस का जिला अध्यक्ष रहते हुए ही उनका आकस्मिक निधन हुआ था दिलीप कुमार ने बताया कि जिस समय उनका निधन हुआ वे कांग्रेस जिला अध्यक्ष थे और मैं युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष था उन्होंने अपने पिताजी से ही समाज सेवा की पाठ पढ़ा आज मैं भी उनके ही नक्शे कदम पर चल रहा हूँ उन्होंने कहा कि नागेश्वर प्रसाद जी के पास से कोई भी आदमी खाली हाथ नहीं लौटा था जो भी उनके आगे मदद के लिए आते थे उन्हें वह हमेशा किसी ने किसी रूप में मदद करते थे
राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार ने कहा कि उनकी राजनीतिक जीवन शैली देखकर ही वह प्रभावित हुए थे और जनता सेवा के लिए राजनीति में आए थे हम सभी उन्हें एक गार्जियन के रूप में मानते थे एवं उनसे हमेशा सलाह मशविरा लेते रहते थे हालांकि उनके जीवन काल में मुझे राजनीति में आने का अवसर नहीं मिला लेकिन मैं आज भी उनके ही बताए रास्ते पर चल रहा हूं
उनके पुण्यतिथि के अवसर पर जितेंद्र कुमार सिंह सर्वेश कुमार राजेश्वर प्रसाद सर्वेंद्र कुमार विनोद कुमार राजीव रंजन कुमार पिंटू कुमार बादशाह प्रिंस पटेल कैप्टेन शाहिद फवाद अंसारी सुमंत पटेल मुन्ना पांडे उनके पौत्र आदित्य राज के अलावा सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।
