राजद कार्यालय बिहार शरीफ में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102 वीं जयंती मनाई गई…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज दिनांक 24 जनवरी को जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय बड़ी पहाड़ी बिहार शरीफ में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 102 वां जयंती उनके तैलिए चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि आजादी के बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने सदैव शोषित वंचित एवं समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को जगाने का काम किया। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी ने कर्पूरी जी के आदर्शों को सदैव आगे बढ़ने का काम किया है। यूथ आइकॉन नेता प्रतिपक्ष आदरणीय तेजस्वी यादव जी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। बिहार ही नहीं देश आज कर्पूरी ठाकुर जी के किए गए कामों को आज याद कर रहा है। अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने अपना प्राण आदरणीय लालू जी के गोद में त्याग किया था। इस मौके पर युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मनोज यादव ,अरविंद शर्मा, आचार्य सरोज ठाकुर, विनोद यादव, पवन यादव, अरविंद यादव रामानंद मुखिया ,मंटू यादव ,अमरजीत कुमार ,महेश यादव, फारूक आजम सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
