सात कुंटल मक्का का बीज शेष, पहले आओ पहले पाओ के अनुसार मक्का बीज का वितरण
हरनौत: गेहूं की कटनी के बाद खाली पड़े खेतों में गरमा बीज मक्का लगाने की तैयारी किसान शुरू कर दिए हैं। बीज वितरण का किसान काफी शिद्दत से इंतजार कर रहे थे। वे हर दिन इसकी जानकारी के लिए कृषि कार्यालय पहुंच रहे थे।उधर शनिवार को बीज आने की जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रज किशोर चरण ने दी । उन्होंने कहा कि हरनौत प्रखंड के लिए जिले से तकरीबन 1550 किलो
हाईब्रिड मक्का का बीज मिला है। जिसमें 700 किलो बांटा जा चुका है।
हालांकि उन्होंने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बीज का वितरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीज वितरण की जानकारी किसान सलाहकारों और किसान समन्वयकों के द्वारा किसानों को दी जा रही है। वहीं किसानों ने बताया कि सरकारी स्तर पर मिलने वाली बीज का हमलोग बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन ससमय नहीं मिलता है।कहा चैत-वैसाख महिनें में पहले बीज खरिद के खेत में लगा चुके हैं।अब आषाढ़ महिनें में दुबारा इस बीज को बोया जाएगा। प्रति एकड़ रकबा के अनुसार 08 किलो बीज का वितरण किया जा रहा है। प्रखंड कार्यालय पहुंचे किसानों का कहना था कि पहले आओ पहले पाओ के अनुसार बीज का वितरण होने पर बिचौलिए हावी हो जाते हैं। इसलिए विभाग का जो पुराना नियम है, उसके के अनुसार बीज का वितरण होना चाहिए। इससे गरीब किसान सीधे तौर पर लाभांवित होंगे।
