नेहुसा में नल-जल योजना ठप ,15 दिनों से पानी की आपूर्ति बंद ,ग्रामीण ने प्रशासन से समाधान की मांग की..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालन्दा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत नेहुसा पंचायत के वार्ड संख्या 11 में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना इस भीषण गर्मी में विफल हो गई है। लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई जलमीनार और पाइपलाइन व्यवस्था के बावजूद, ग्रामीणों को पिछले पंद्रह दिनों से पानी नहीं मिल रहा है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मोटर में जल जाने के कारण जलापूर्ति पूर्णतः बंद है।कहा पीछले पांच माह पूर्व भी जला था।उन्होंने यह भी बताया कि इस पंप के माध्यम से गांव के तकरीबन तीन सौ घरों में पानी का सप्लाई दिया जाता है।

जिसमें दो आंगनबाड़ी केंद्र भी सम्मिलित है ।इस समस्या के कारण लोग अन्य स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जलमीनार के ऊपर शुरू से( स्थापना ) ही पानी टंकी भी नहीं लगा है। जिससे पानी का प्रेशर भी कम रहता है। जिससे तकरीबन 70 घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। वहीं विरेंद्र कुमार,किरण देवी, सुमित कुमार, सावित्री देवी,देवेंद् प्रसाद, बल्केश्वर राम , महेश ठाकुर ,विद्यासागर राम, अजय राम , रूपा देवी,संटु कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या पर पीएचईडी विभाग के प्रशासन से समाधान की मांग सोमवार को की है। उन्होंने जल्द से जल्द योजना की जांच कर समाधान करने की अपील की है, ताकि उन्हें स्वच्छ पेयजल मिल सके।

वहीं पंप ऑपरेटर सह वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्य सनूज कुमार ठाकुर ने बताया कि मोटर सहित एमसी ,तार एवं सॉकेट जला हुआ है । जिससे पानी की आपूर्ति नहीं ठप है। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों का ताना भी सुनने को मिल रहा है । उन्होंने ने कहा कि पांच एचपी का मोटर लगा है।जो अज्ञात कारणों से बार-बार जल जाता है।वहीं इस मामले पर पीएचईडी विभाग के जेई सुप्रिया कुमारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें शिकायत मिली है। फिलहाल मोटर जला हुआ है ।उन्होंने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी और जल्द ही समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति पहले कि तरह बहुत जल्द बहाल कर दी जाएगी।
हरिओम की रिपोर्ट….
