रक्षाबंधन पर लें सभी प्राणियों की सुरक्षा का संकल्प : बीके किरण बहन…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के हिलसा स्थित सेवा केंद्र में रक्षा बंधन का पर्व धूम धाम के साथ मनाया गया . इस दौरान संस्थान से जुड़ी बहनों ने बीके किरण कुमारी के नेतृत्व में कई आध्यात्मिक गतिविधियों आयोजित की तथा शहर के दर्जनों गणमान्य लोगों को राखी बांधकर सभी प्राणियों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया . इस अवसर पर बीके बहन ने लोगों से कहा कि रक्षा बंधन का यह त्योहार केवल पारंपरिक नहीं है बल्कि यह आत्मा एवं परमात्मा के बीच अटूट संबंध की स्मृति दिलाने वाला पर्व है . यह न केवल भाई बहन के आपसी प्यार का त्योहार है बल्कि समस्त प्राणियों की हर तरह से रक्षा के लिए सदा तत्पर रखने वाला उत्सव है .

रक्षा बंधन हमे सदा याद दिलाता है कि हम मन वचन एवं कर्म से शुद्ध बनें और पवित्र जीवन जीते हुए पर उपकार की भावना को विकसित करें . कार्यक्रम के दौरान आगत अतिथियों को सम्मानित किया गया . मौक़े पर विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ़ प्रेम मुखिया , मुख्य पार्षद धनंजय कुमार , समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव , वार्ड पार्षद राकेश कुमार , संतोष कुमार पार्थ , संगीता बहन , कृष्णा भाई समेत कई लोग थे .
