स्वीप आइकॉन डा. मानव ने लगायी चुनावी पाठशाला , दिलाया संकल्प …

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग के ज़िला स्वीप आइकॉन डा. आशुतोष कुमार मानव ने १७५ विधान सभा क्षेत्र हिलसा के रामचंद्र गुप्ता कन्या उच्च विद्यालय के सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया . उन्होंने विद्यालय के प्रांगण में चुनावी पाठशाला भी लगायी तथा बच्चों को लोकतंत्र से संबंधित आवश्यक टास्क भी दिये . इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं ने संकल्प लिया कि आने वाले विधान सभा के निर्वाचन में वे न केवल अपने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे बल्कि पड़ोसियों एवं गाँव के आम जन को भी जागरूक करेंगे . इस दौरान “ हम हैं मतदाता – राष्ट्र के निर्माता , चाहे जो भी हो मजबूरी – वोट देना बहुत ज़रूरी , वोट देना जाना है – लोकतंत्र बचाना है “ जैसे नारे लगाकर चुनावी पाठशाला में शामिल छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया . आइकॉन डा. मानव ने बताया कि लोकतंत्र तभी मज़बूत होगा जब गाँव – शहर के सभी नागरिक अपने अपने मताधिकार का खुलकर प्रयोग करेंगे . वोट नहीं देने वाले व्यक्ति को किसी सरकार के ख़िलाफ़ बोलने का भी कोई हक़ नहीं बनता . उन्होंने कहा कि यही विद्यार्थी कल देश का वोटर बनेगा और यह सर्व विदित है कि एक जागरूक मतदाता ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है . इस अभियान में एचएम सुचेता कुमारी , प्रभात रंजन , देवकांत पांडेय , वीणा सिन्हा, ज्योति कुमारी , वीणा कुमारी, पूजा भारती, स्मिता कुमारी, जितेंद्र कुमार, विकास कुमार, रमेश कुमार शर्मा, शिशुवत् राय समेत कई लोग शामिल हुए .
