नालंदा में “संडे ऑन साइकिल” रैली का सफल आयोजन
फिटनेस और खेल जागरूकता का दिया गया संदेश…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv : नालंदा जिले में युवाओं एवं आम नागरिकों को फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली एवं खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Sports Authority of India (भारतीय खेल प्राधिकरण), एसटीसी पटना तथा Fit India के सहयोग से नालंदा जिला साइकिल एसोसिएशन, नालंदा .. लक्ष्य खेल अकादमी… एवं नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
साइकिल रैली का शुभारंभ हरनौत फुटबॉल स्टेडियम से किया गया, जिसे मुख्य अतिथि जिला खेल पदाघिकारी शालिनी प्रकाश , कार्यपालक पदाधिकारी सौरभ सुमन , महिला साईकिल अध्यक्ष रिंकू कुमारी औखेल प्राधिकरण के STC प्रभारी सोमेश्वर राव चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली गंगा मेमोरियल पॉलिटेक्निक कॉलेज, हरनौत तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं, खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार वर्मा ने अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली। साथ ही जिला अग्निशमन सेवा विभाग (फायर ब्रिगेड) द्वारा भी आवश्यक व्यवस्था की गई। पुलिस एस्कॉर्ट, यातायात नियंत्रण एवं प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती शालिनी प्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यपालक पदाधिकारी हरनौत श्री सौरभ सुमन..उपस्थित रहे। वहीं भारतीय खेल प्राधिकरण, एसटीसी पटना के केंद्रीय प्रभारी श्री सोमेश्वर राव चव्हाण विशेष रूप से मौजूद रहे।
अतिथि के रूप में अनिल पांडे, अध्यक्ष नालंदा जिला साइकिल एसोसिएशन एबं महिला साईकलिंग की अध्यक्ष रिंकू कुमारी उपस्थित रही…
नालंदा जिला साइकिल एसोसिएशन के सचिव श्री प्रमोद कुमार,, हरित हरनौत के श्री रवि कुमार, श्री चंद्र उदय कुमार, शारीरिक शिक्षक श्री दिनेश कुमार, द रॉकस्टार जिम के श्री गौतम सिंह, बख्तियारपुर बुनियाद केंद्र के श्री राकेश कुमार एवं श्री सत्यनाम कबीर, कॉन्सेप्ट प्वाइंट के श्री अमित कुमार अपने छात्रों के साथ, डॉ. सुभाष कुमार तथा श्री धनंजय कुमार उपस्थित रहे।
इस रैली में वरिष्ठ खिलाड़ी श्री ओमप्रकाश पटेल एवं श्री विकास कुमार ने प्रतिभागी के रूप में सक्रिय भागीदारी की। साथ ही सेंट्रो खिलाड़ी एवं अन्य युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक साइकिल रैली में भाग लिया।
इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण, एसटीसी पटना के केंद्रीय प्रभारी श्री सोमेश्वर राव चव्हाण ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग एवं खेलों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, पुलिस प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
