डाक सप्ताह के तहत राजगीर में डाक चौपाल का सफल आयोजन…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2025 के अवसर पर मंगलवार को राजगीर के संस्कार उत्सव हॉल में डाक विभाग द्वारा डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना तथा मौके पर ही सेवाएँ उपलब्ध कराना था।
इस अवसर पर नालंदा मंडल के डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार ने कहा कि “डाक विभाग अब पारंपरिक कार्यों के साथ-साथ बैंकिंग सेवाएँ, स्पीड पोस्ट, आधार एवं वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डाक कर्मी घर-घर जाकर जनता को बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना तथा डाक जीवन बीमा जैसी योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।”
चौपाल में विभिन्न सेवाओं के लिए काउंटर लगाए गए, जिनमें 05 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड निर्माण, आधार में संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से मौके पर ही निकासी, ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं डाक जीवन बीमा की सुविधा शामिल रही।
कार्यक्रम में सुबह से ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और डाक विभाग की इस पहल की सराहना की। चौपाल को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री स्वतंत्र राजवंशी, वार्ड पार्षद श्री अनिल कुमार एवं डाक निरीक्षक श्री रामाशीष कुमार ने भी संबोधित किया।
मौके पर उप डाकपाल श्री वीरेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, सदानंद प्रसाद, राजीव कुमार दुबे, विजय कुमार उपाध्याय, शुभम कुमार, मारिया आफरीन, सतेन्द्र कुमार, कुंवर, अशोक कुमार सहित राजगीर, नालंदा, सिलाव एवं पटियाली के सभी डाककर्मी उपस्थित रहे।
