October 19, 2024

ख़बरे टीवी – भारत के 74 वे स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प दिवस बिहार शरीफ के वार्ड नंबर 21 के देवी सराय मोहल्ला महादलीत टोला में राष्ट्रीय झंडा फहरा कर मनाया गया, संविधान की रक्षा करो देश की स्वतंत्रता को मजबूत करो.

भारत के 74 वे स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प दिवस बिहार शरीफ के वार्ड नंबर 21 के देवी सराय मोहल्ला महादलीत टोला में राष्ट्रीय झंडा फहरा कर मनाया गया, संविधान की रक्षा करो देश की स्वतंत्रता को मजबूत करो – रामदेव चौधरी.

( ख़बरे टीवी – 9334598481, 9523505786 ) – आज दिनांक 15।8।2020 को बिहारशरीफ नालंदा के वार्ड नं 21 के मु 0 – देवीसराय में महादलित टोला में  74 वे  स्वतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय झंडा फहरा संकल्प दिवस मनाया गया, इस मौके पर ठेला फुटपाथ भेडसे यूनियन के जिले सचिव एवं माले नेता रामदेव चौधरी ने राष्ट्रीय झंडा फहराकर कहां कि, आज देश का संविधान खतरे में है, इसलिए इस समय सभी भारतीयों का कर्तव्य है,

कि सविधान बचाना तब देश बचेगा, यह देश भारत के संविधान से चलता है। सविधान ही एक ऐसे हथियार है, जो हर भारत को सुरक्षा प्रदान करता है, संविधान में ही हर भारतीय को वोट का अधिकार दिया गया है, जो अपने वोट के बल पर सरकार बनाता है, स्वतंत्र दिवस पर सविधान की रक्षा और देश की आजादी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। आगे उन्होंने कहा कि आज के दिन ही 15 अगस्त 1947 को भारत देश आजाद हुआ था,

लेकिन आज वह आजादी छीनी जा रही है, और फिर से मानसिक गुलाम बनाया जा रहा है, आने वाले समय में भारत की जनता अपने बल पर पूंजीपति सरकार को उजाड़ कर फेंकने का काम करेगी, इस मौके पर कुसुम देवी , आशा देवी, कांति देवी, नेहा देवी, रिंकू देवी, खुशी कुमारी , काजल कुमारी, विक्की चौधरी , रोहताश चौधरी, रोहन चौधरी, रत्नेश चौधरी, ज्योति कुमारी, नेहा देवी, निशा देवी, कोमल देवी, रोहित कुमार साहिल राज कुमार , रामदेव चौधरी.

Other Important News