October 19, 2024

ख़बरे टीवी – जीविका दीदियों ने नूरसराय पंचायत को किया सेनेटाइज, नूरसराय के सभी तेरह वार्डो में हुआ ब्लीचिंग का छिड़काव

जीविका दीदियों ने नूरसराय पंचायत को किया सेनेटाइज, नूरसराय के सभी तेरह वार्डो में हुआ ब्लीचिंग का छिड़काव


अनीशा सिन्हा, नूरसराय ( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) –  जिले में बढ़ रही कोरोना पॉजेटिव को गंभीरता से लेते हुए जीविका दीदियों ने नूरसराय पंचायत को सेनेटाइज किया। नूरसराय के सभी तेरह वार्डों को जीविका दीदियों ने सेनेटाइज किया। नूरसराय के पांच ग्राम संगठन के जीविका के महिलाओं ने ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया।

नूरसराय में कोरोना वायरस से बचाव के लिए महिलाओं ने यह कदम उठाया। जीविका की महिलाओं ने अपने पीठ पर छिड़काव मशीन लेकर सभी वार्डों में छिड़काव करते देखे गये। साथ ही महिलाओं ने लोगों को समय समय पर साबुन पानी से अच्छी तरह हाथ धोने का डेमों कर लोगों को बताया। जीविका की महिलाओं ने लोगों से सामाजिक दूरी बनाकर रहने,

बेकार के घर से बाहर नहीं निकलने व चेहरे पर मास्क लगाने की अपील भी किया। साथ ही महिलाओं ने लोगों को बताया कि सावधानी ही कोरोना की बचाव है। मौके पर सीसी अनुराधा कुमारी, रीना देवी,अनीता देवी, पुष्पा देवी, सरिता देवी, विनीता देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Other Important News