October 19, 2024

ख़बरे टीवी – अच्छी पहल – नूरसराय में प्रवासियों को फलदार पौधा देकर भेजा गया घर अनानास,पपीता,कीवी,अमरूद जैसे फल खाने से लोगों का इम्यून सिस्टम होता है, अच्छा

अच्छी पहल – नूरसराय में प्रवासियों को फलदार पौधा देकर भेजा गया घर
अनानास,पपीता,कीवी,अमरूद जैसे फल खाने से लोगों का इम्यून सिस्टम होता है अच्छा.

अनीशा सिन्हा, नूरसराय ( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) –  नूरसराय हाई स्कूल क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन बिताने के बाद गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के चार प्रवासियों को बीडीओ- राहुल कुमार ने फलदार पौधा देकर घर भेजा। घर जाने से पूर्व प्रवासियों ने शपथ पत्र व घोषणा पत्र को भरा। वहीं प्रवासियों ने घर में 21 दिनों तक अपने आप को क्वारंटाइन में रहने की बात कहा। प्रवासियों को दिया गया सभी फलदार पौधे मिशन हरियाली द्वारा उपलब्ध कराया गया। बीडीओ ने प्रवासियों को कहा कि प्रकृति के सम्मान में दिए गए पौधों को अवश्य रोपित कर पेड़ बनाएं। आज पर्यावरण को बचाना भी जरूरी है। लॉक डाउन के दौरान प्रदूषण में काफी कमी आयी है। आसमान भी नीला दिखाई दे रहा है।

सारे समय ऐसे ही नीला आसमान दिखाई दे इसके लिए पर्यावरण को संरक्षण करना हम सबों का कर्तव्य है। आरबीएसके के चिकित्सक डॉ. आजाद आलम ने प्रवासियों को बताया कि मानव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कोरोना वायरस से लड़ती है। शरीर की इम्युनिटी को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए फलों का सेवन जरूरी है।फलों में मौजूद पोषक तत्व इम्युनिटी प्रदान करने में सहायक है। अनानास,पपीता,कीवी,अमरूद जैसे फल खाने से लोगों का इम्यून सिस्टम अच्छा होता है। सीओ अमलेश कुमार ने प्रवासियों से दिए गए पौधों को रोपित करने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। मौके पर पीओ अनील कुमार,जेई अरविंद कुमार, शेखर कुमार, विक्की कुमार, उदय कुमार, रविन्द्र कुमार,ड्यूटी में कार्यरत एएनएम, पुलिस बल सहित अन्य मौजूद थे।

Other Important News