October 20, 2024

ख़बरे टीवी – संयुक्त श्रम भवन के सभागार में इन सभी टीम के सदस्यों को व्यय लेखा अनुश्रवण, आदर्श आचार संहिता, मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी, सी विजिल ऐप आदि के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण हेतु गठित विभिन्न दलों के सदस्यों को दिया गया .

संयुक्त श्रम भवन के सभागार में इन सभी टीम के सदस्यों को व्यय लेखा अनुश्रवण, आदर्श आचार संहिता, मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी, सी विजिल ऐप आदि के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण हेतु गठित विभिन्न दलों के सदस्यों को दिया गया .

 

( ख़बरे टीवी – 9334598481, 9523505786 ) –  नालंदा आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के अवसर पर प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण हेतु विभिन्न दलों का गठन किया गया है। इसके लिए उड़नदस्ता दल (फ्लाइंग स्क्वाड), स्टेटिक सर्विलांस टीम, जांच लेखा दल, वीडियो अवलोकन दल, वीडियो सर्विलांस टीम आदि का गठन किया गया है।
आज संयुक्त श्रम भवन के सभागार में इन सभी टीम के सदस्यों को व्यय लेखा अनुश्रवण, आदर्श आचार संहिता, मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी, सी विजिल ऐप आदि के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया।
सभी सदस्यों को बताया गया कि विधानसभा चुनाव में एक अभ्यर्थी के लिए चुनाव प्रचार प्रसार हेतु 28 लाख रुपए की अधिकतम सीमा निर्धारित है। सभी सदस्यों को व्यय का अनुश्रवण एवं गणना की पद्धति के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही रिपोर्ट तैयार करने के लिए विभिन्न तरह के प्रपत्र के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।


उन्हें बताया गया कि कोई भी अभ्यर्थी या समर्थक अधिकतम 50 हजार तक कैश ही अपने साथ ले जा सकते हैं। चुनाव प्रचार से संबंधित खर्चे के लिए अभ्यर्थी को अलग से एक बैंक अकाउंट रखना होगा। इसी अकाउंट के माध्यम से चुनाव प्रचार से संबंधित सभी प्रकार के खर्चे का भुगतान किया जायेगा। आदर्श आचार संहिता कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। आदर्श आचार संहिता से संबंधित शिकायतों के लिए सी विजील ऐप के संबंध में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ने विस्तृत रूप से जानकारी दी। मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी से संबंधित प्रावधानों के बारे में नोडल पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने सभी सदस्यों को आवश्यक जानकारी दी।


इस अवसर पर कोषांग के नोडल पदाधिकारी राज्य कर संयुक्त आयुक्त, एसएन झा, सहायक राज्यकर आयुक्त विजय पाठक सहित विभिन्न गठित दलों के सदस्य उपस्थित थे।

Other Important News