October 18, 2024

ख़बरे टी वी – सद्वावना मंच (भारत ) एवं साहित्यिक मंडली शंखनाद ने समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव को अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मानित….

सद्भावना मंच (भारत) एवं साहित्यिक मंडली शंखनाद ने श्री आशुतोष कुमार मानव को अभिनन्दन पत्र देकर किया सम्मानित,ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर

( ख़बरे टीवी – 9334598481, 9523505786 ) –  बिहारशरीफ-नालंदा, 23 दिसंबर 2020 : जिले के ख्यातिप्राप्त समाजसेवी तथा गुटका छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशुतोष कुमार मानव जी को ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर सद्भावना मंच (भारत) एवं साहित्यिक मंडली शंखनाद के द्वारा श्री हिंदी पुस्तकालय सोहसराय बिहारशरीफ में श्री मानव का अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ. लक्ष्मीकांत सिंह ने की ।और विधिवत संचालन समाजसेवी दीपक कुमार ने किया। इस मौके पर
अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों सम्मान से सम्मानित एवं सद्भावना मंच (भारत) के संस्थापक दीपक कुमार ने गौरवान्वित महसूस करते हुए श्री मानव को बधाई देते हुए कहा कि श्री आशुतोष कुमार मानव जी में समाजसेवा के प्रति अटूट श्रद्धा है। उन्होंने कहा- श्री मानव ने आजीवन अविवाहित रहकर समाजसेवा करने का फैसला लिया है। मानवजी नशा से होने वाले हानि व रोगों के प्रति लोगो को जागरूक करने, उन्हें सचेत कर नशा मुक्ति हेतु प्रेरित कर समाज को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।उनके जीवन से हम सभी को सीख लेनी चाहिए। उनके कार्यकुशलता को देखकर चुनाव आयोग द्वारा नालंदा जिले के ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया। जिसे मानव जी ने बखूबी निभाया। श्री मानवजी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलना बहुत गौरव की बात है।

शंखनाद के सचिव राकेश बिहारी शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाजसेवी गुटका छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मानव समाज सेवा सभा के संस्थापक श्री आशुतोष कुमार मानव जी के राष्ट्र एवं समाज कार्य को ध्यान में रखकर ही यह उपाधि उन्हें प्रदान की गई है। उन्होंने कहा, हमें अपना आदर्श वैसे लोगों को बनाना चाहिए, जिसने कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की है। एक प्रसिद्ध भारतीय समाजसेवी के रूप में जो मानव जी ने समाज के बीच योगदान दिए हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। सद्भावना मंच (भारत )के लिए अभिनंदनीय हैं।

सद्भावना मंच( भारत) के राष्ट्रीय संयोजक प्रख्यात लोकगायक भैया अजीत ने कहा कि मानव जी ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त कर यहां के लोगों को गौरवांवित करने का काम किया हैं साथ ही साथ शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है। यह नालंदा वासियों व समाजसेवियों और शिक्षाविदों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए मंच सदैव तत्पर रहेगा।

इस मौक़े पर शंखनाद के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत सिंह ने कहा कि समाजसेवी श्री आशुतोष कुमार मानव को सम्मान मिलने से हम काफी उत्साहित हैं और इससे साहित्यिक मंडली शंखनाद एवं सद्भावना मंच भारत के सदस्यों का एवं नालन्दा के विद्यार्थियों व युवाओं का उत्साह बढ़ा है।

श्री हिंदी पुस्तकालय सोहसराय में आयोजित अभिनन्दन सह सम्मान समारोह में सम्बोधित करते हुए समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि यह सम्मान और अभिनन्दन हमें नहीं, बल्कि नालंदा के समस्त साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों को मिला है। इसे अक्षुण्ण रखना हम सबकी जवाबदेही है। समाज को आज समर्पित और विश्वासपात्र लोगों की ज़रूरत है, जो अपना सर्वस्व देश को न्योछावर कर दें। उन्होंने ख़ासकर युवाओं और विद्यार्थियों से कहा कि निष्ठापूर्वक पढ़ाई लिखाई के साथ–साथ अच्छे संस्कार भी अपनाने होंगे तभी देश का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होनें कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है बल्कि खासकर यह सम्मान नालंदा वासियों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों का ही है। और इसमें साहित्यिक मंडली शंखनाद एवं सद्भावना मंच भारत के कार्यों का मैं सम्मान करता हूँ।

Other Important News