• Mon. Apr 27th, 2026

#bihar: नालन्दा में भीषण गर्मी ने बढ़ाई ठंडे पेय पदार्थों की मांग….

Bykhabretv-raj

Apr 26, 2026

 

 

 

 

 

नालन्दा में भीषण गर्मी ने बढ़ाई ठंडे पेय पदार्थों की मांग….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत: अप्रैल महीना का अंतिम सप्ताह आते हीं प्रखंड में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। गर्मी से बचने के लिए सिर ढकने के लिए गमछा,दुपट्टा,छाता का प्रयोग करने लगे हैं। हालत यह है कि थोड़ी दूर सफर करने के बाद ही गला सूखने लगता है। जिसे दूर करने के लिए अधिकांश लोग शीतल पेय पदार्थ की दुकानों की घऔर बढ़ जाते हैं।हरनौत बाजार के रांची रोड़ किनारे,गोनावां रोड , डाक-बंगला रोड, चंडी रोड़ मोड़ , कल्याण बिगहा रोड मोड़,स्टेशन रोड व बीच बाजार पर जगह-जगह दुकान व ठेला सजा है। यहां ठंडे पेय पदार्थ,
ठेले पर सतू,जुगार गाड़ी पर गन्ने का जूस तथा दुकानें में फल का जूस खूब बिक रहा है। वहीं दोपहर के एनएच 31,एनएच20, निजाय रोड, कल्याण बिगहा-तेलमर रोड आदि सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले मई और जून महीने में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है। पीछले कुछ दिनों से लू चलने से जनजीवन बेहाल है। भीषण गर्मी में गन्ने ,केला व मौसमी का जूस,शिकंजी,सत्तू सहित अन्य ठंडे पेय पदार्थों की मांग काफी बढ़ गयी है। इसी तरह बर्फ के गोले, लस्सी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और नारियल पानी से भी लोग हलक तर कर रहे हैं।इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों की मांग कई गुनी अधिक बढ़ गई है।
खासकर ठंडे पेय पदार्थों की सबसे अधिक दुकानें सजी हैं। उधर दुकानदार पारदर्शी फ्रिज में एलईडी जलाकर ठंडे पेय को रखकर ग्राहक लुभा रहे हैं। इसमें खासकर युवा-युवतियां ज्यादा रहती है ‌। यहां अब गांव-जवार में भी आइसक्रीम प्लांट से साइकिल रिक्शा मॉडल यानी आइस क्रीम कार्ट (कमिशन पर काम करने वाले) पर आईसक्रीम,चदस से पंद्रह प्रकार के आईटम पहुंच रही हैं। जबकि रांची रोड़ पर थाना मोड़ के पास मॉडिफाई गाड़ी के आसपास विभिन्न प्रकार के फ्लेवर से बने आईसक्रीम ,लस्सी आदि पीते हुए लोग नज़र आ रहे हैं।उधर गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही खीरा, ककरी, नींबू और तरबूज की बिक्री भी बढ़ गयी है। हरनौत बाजार में खीरा-तारबूज कि बड़ी खेप उतर रही है। बाजार से लोग इनकी खरीदारी कर घर ले जा रहे हैं और पूरे परिवार के साथ सेवन कर रहे हैं। वैसे अभी शुरूआती दौर में खीरा ,ककरी, नींबू और तरबूज का रेट बढ़ा हुआ है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए ऐसे पेय पदार्थों का सेवन फायदेमंद होता है। हालांकि, उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

हरिओम की रिपोर्ट….