• Mon. Jan 19th, 2026

@bihar: जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में जिला पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा…

Bykhabretv-raj

Sep 3, 2025

 

 

 

 

जिला पदाधिकारी नालन्दा की अध्यक्षता में जिला पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

@ख़बरें Tv : श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में जिला पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं जैसे-

1. मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना
2. पंचायत सरकार भवन
3. मुख्यमंत्री सात निश्चय गली नली योजना
4. मुख्यमंत्री कन्या विवाह मण्डप योजना आदि की समीक्षा की गयी-

जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि-
1. सोलर स्ट्रीट लाईट योजनाः- मुख्यमत्री ग्रामीण सोलर लाईट योजना अन्तर्गत तीसरे चरण तक कुल 28650 लाईटों के लक्ष्य के विरूद्ध 27995 लाईटों का अधिष्ठापन (98%) लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। चुतर्थ चरण में शेष 4560 लाईटों का अधिष्ठापन किया जाएगा।

2. पंचायत सरकार भवन :-
कुल 230 पंचायतों में से 78 ग्राम पचांयतो में पंचायत सरकार भवन निर्मित एवं क्रियाशील है। शेष ग्राम पंचायतों में से 50 पंचायतो में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, 57 पंचायतों में भवन निर्माण विभाग एवं 15 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत के माध्यम से निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो प्रायः अंतिम चरण में है। इसके अलावे 23 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित कर स्वीकृति हेतु विभाग को भेजी गई है। 05 पंचायत में भूमि चिन्हित की कार्रवाई की की जा रही है।

3. मुख्यमंत्री गली-नाली योजना सात निश्चय पार्ट-1 में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। पुनः अम्बेदकर समग्र सेवा अभियान के क्रम में प्राप्त आवेदन के आलोक में शेष बसावटों को जोड़ने हेतु कार्य की जा रही है।

4. मुख्यमंत्री कन्या विवाह मण्डप योजना के मंडप निर्माण हेतु सभी पंचायतों में विभागीय निदेशानुसार भूमि के चयन हेतु सभी अंचलाधिकारी / प्रखण्ड विकास पदाधिकारी / प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी को निदेशित किया गया है।

5. जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पंचायती राज विभाग के जनप्रतिनिधियों का माह अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक का मानदेय भुगतान हेतु आवंटन प्राप्त हुआ है। जिसका नियमानुसार भुगतान सभी माननीय के खाते में अगले 1-2 दिनों में कर दिया जाएगा। इसके अलावे नवनियुक्ति पंचायत सचिव के अन्य जिला में स्थानांतरण हेतु विभागीय निदेशानुसार कार्रवाई की जा रही है।

जिला पदाधिकारी, महोदय द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपर्युक्त सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे ।