भूटान के माननीय प्रधानमंत्री एवं प्रतिनिधिमंडल दल का राजगीर परिभ्रमण के अवसर पर प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: आज दिनांक 01 सितम्बर 2025 को श्री कुंदन कुमार जिलाधिकारी, नालन्दा एवं श्री भारत सोनी,पुलिस अधीक्षक, नालंदा की अध्यक्षता में भूटान के माननीय प्रधानमंत्री एवं प्रतिनिधिमंडल दल का राजगीर परिभ्रमण के अवसर पर प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा व्यवस्था के बिन्दुओं पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
विदित हो कि His Holiness of JE Khenpo (euivalent to Head of State) and H.E. Dasho Tshering Tobgay, Prime Minister of Bhutan का प्रतिनिधिमंडल दल के सदस्यों के साथ दिनांक 03/09/2025 एवं 04/09/2025 को नालंदा जिलान्तर्गत राजगीर परिभ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है।
संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था ,साफ-सफाई , मेडिकल टीम की व्यवस्था, एम्बुलेंस, अग्निशमन दस्ता, पार्किंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, नालन्दा, अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर,
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर,
पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, नालन्दा,
सहायक निदेशक, आसूचना ब्यूरो नालन्दा,
पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, नालन्दा,
जिला परिवहन पदाधिकारी, नालन्दा,
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, नालन्दा,
जिला अग्निशमन पदाधिकारी, नालन्दा,
कार्यपालक अभियंता, नालन्दा भवन प्रमंडल, बिहारशरीफ,
कार्यपालक / सहायक अभियंता, विद्युत कार्य प्रमंडल भवन निर्माण विभाग, पटना/बिहारशरीफ, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, राजगीर,
आदि उपस्थित थे।
