डी एम नालंदा की अध्यक्षता में आगामी एशिया रग्बी अंडर 20 रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु समीक्षा बैठक..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv : आज दिनांक 25 जुलाई 2025 को श्री कुंदन कुमार , जिला पदाधिकारी , नालंदा की अध्यक्षता में आगामी एशिया रग्बी अंडर 20 रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप ( महिला/ पुरुष ) के सफल आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
विदित हो कि बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी के तत्वाधान में राजगीर खेल परिसर, राजगीर में दिनांक 9-10 अगस्त 2025 को एशिया रग्बी अंडर 20 रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप (महिला/ पुरुष ) का आयोजन होने जा रहा है । उक्त खेल प्रतियोगिता में 9 प्रतिभागी देशों के खिलाड़ी भाग लेने आ रहे हैं ।
समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के आगमन के अवसर पर यातायात व्यवस्था , आवासन व्यवस्था , खान पान व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करेंगे ।
इस अवसर पर नगर आयुक्त , उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन उपस्थित थे ।
