• Thu. Sep 10th, 2026

#bihar: प्रख्यात बाँसुरी वादक राजेंद्र प्रसन्न की शानदार प्रस्तुति ने सैनिक स्कूल नालंदा के विद्यार्थियों को किया मंत्रमुग्ध..

Bykhabretv-raj

Sep 10, 2026

 

 

 

 

सैनिक स्कूल नालंदा में गूँजी बाँसुरी की मधुर तान
स्पीक मैके (SPIC MACAY) के अंतर्गत प्रख्यात बाँसुरी वादक राजेंद्र प्रसन्न की शानदार प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को किया मंत्रमुग्ध….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा, 09 सितंबर 2026 सैनिक स्कूल नालंदा में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं संस्कृति को विद्यार्थियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से स्पीक मैके (SPIC MACAY) के तत्वावधान में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाँसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना ने अपनी मनमोहक बाँसुरी वादन प्रस्तुति से विद्यालय परिसर को सुरमयी बना दिया। तबले पर इनका साथ सुप्रसिद्ध तबला वादक पंडित अभिषेक मिश्र की सधी हुई संगत ने प्रस्तुति को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने आमंत्रित कलाकारों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की विविधता और गहराई को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न रागों में बाँसुरी वादन प्रस्तुत किया। बाँसुरी के मधुर स्वरों और तबले की लयकारी ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को भावविभोर कर दिया। विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्सुकता एवं एकाग्रता के साथ शास्त्रीय संगीत की इस अनूठी प्रस्तुति का आनंद लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल शास्त्रीय संगीत की बारीकियों को समझने का अवसर मिला, बल्कि उन्होंने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को निकट से अनुभव किया। कार्यक्रम के अंत में सीनियर मास्टर डॉ० प्रमोद कुमार ने कलाकारों एवं स्पीक मैके के प्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रकार के कार्यक्रम सैनिक स्कूल नालंदा में अध्ययनरत सैन्य छात्र-छात्राओं को महान भारतीय कला एवं परंपराओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करता हैं तथा उनके व्यक्तित्व में सृजनात्मकता, एकाग्रता, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक चेतना तथा अनुशासनशीलता का विकास करता है.
इस अवसर पर विद्यालय की उपप्राचार्या ले० कर्नल मेघना सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ले० कर्नल हर्ष मधुकर सापधरे, समस्त शिक्षक, प्रशासनिक कर्मी एवं सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे.