आरबी हाई स्कूल के छात्र आदित्य आर्य को फ़ाइन आर्ट्स के लिए डा. मानव ने किया सम्मानित .

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) राम बाबू हाई स्कूल के छात्र आदित्य आर्य को पेंटिंग , स्केचिंग एवं हस्तकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुक्रवार को समाजसेवी डा . आशुतोष कुमार मानव ने विद्यालय प्रांगण में सम्मानित किया . सैंकड़ों छात्र छात्राओं की उपस्थिति में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अन्य विद्यार्थियों को भी कला के क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया . कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएम निकहत ज़रीन एवं संचालन कुमार मधुरेंद्र ने किया . इस मौक़े पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए डा. मानव ने कहा कि प्रतिभा को परखने वाले वैसे सभी शिक्षक शिक्षिकाएं बधाई के पात्र हैं जिन्होंने आदित्य जैसे विद्यार्थी का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है . उन्होंने बताया कि पेंटिंग के क्षेत्र में भी कैरियर की असीम संभावनाएँ है. प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल द्वारा किया जा रहा निरंतर प्रयास एक दिन ज़रूर रंग लाएगा . पढ़ाई लिखाई के साथ साथ कलात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों से विद्यार्थियों को हमेशा जुड़े रहना चाहिए . सम्मान समारोह के दौरान आदित्य आर्य को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र , मेडल एवं अंगवस्त्र प्रदान किया गया . इस दौरान मधुरेंद्र कुमार अवधेश कुमार , हिमांशु पांडेय समेत कई लोग उपस्थित थे .
