राजस्थान ने हरियाणा से जीता 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का खिताब..
फाइनल में हरियाणा को 50-44 से किया पराजित..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 4 नवंबर 2026* :- 1 से 4 नवंबर तक स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब राजस्थान ने जीत लिया। फाइनल में राजस्थान ने हरियाणा को 50-44 से पराजित किया। तमिलनाडु और साई की टीमों तीसरा व चौथा स्थान हासिल किया।
अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार राज्य कबड्डी संघ और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त मेजबानी में चल रही इस चैंपियनशिप के फाइनल के पहले हाफ की शुरुआत राजस्थान ने बढ़त ली पर उसके बाद हरियाणा ने जो बढ़त बनाई वह अंत तक कायम रहा। पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को ऑल आउट किया। पहले हाफ अंतिम क्षण में राजस्थान ने हरियाणा को ऑल आउट कर स्कोर के अंतर को कम किया। पहले हाफ में हरियाणा ने 27-22 से आगे रहा।
दूसरे हाफ में राजस्थान ने वापसी की और धीरे-धीरे अंक बटोरना शुरू किया और एक समय ऐसा आया जब राजस्थान ने हरियाणा को ऑल आउट कर 38-35 से बढ़त ले ली। इसके बाद राजस्थान की बढ़त कायम रही। खेल अंतिम क्षण में राजस्थान ने लगातार सुपर टैकल के जरिए अंक बटोरे को स्कोर के अंतर को बढ़ाया और अंतत मैच 50-44 से मैच अपने नाम कर लिया और खिताब जीत लिया।
फाइनल मैच का उद्घाटन बिहार सरकार की खेल व उद्योग विभाग के मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण, निदेशक श्री रविंद्र नाथ चौधरी, उप निदेशक श्री हिमांशु सिंह, क्रीड़ा कार्यपालक श्री आनंदी कुमार, चंदन कुमार सिंह, इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के महासचिव तेजस्वी गहलौत, अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जितेंद्र पी ठाकुर, हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुलदीप दलाल, उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव चेतन जोशी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत और धन्यवाद व्यक्त बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने किया।
इस मौके पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी रवींद्रण शंकरण ने विजेता व उपविजेता टीमों समेत तमाम प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और तकनीकी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस मौके पर घोषणा की कि भारतीय जूनियर टीम के लिए जो कैंप लगेगा वह राजगीर में आयोजित करने के लिए बिहार सरकार तैयार है। सारा खर्च बिहार सरकार वहन करेगी।
सेमीफाइनल और क्वार्टरफाइनल का रिजल्ट
अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार राज्य कबड्डी संघ और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त मेजबानी में चल रही इस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हरियाणा ने साई को 46-40 और राजस्थान ने तमिलनाडु को 52-25 से पराजित कर फाइनल का टिकट पाया था।
इसके पहले 3 नवंबर को देर रात खेले क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में साई ने विदर्भ को 49-26, हरियाणा ने चंडीगढ़ को 51-27, राजस्थान ने मेजबान बिहार को 59-29 और तमिलनाडु ने उत्तराखंड को 40-23 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
