BR24D0022892 -REG. BY CENTRAL GOVT.

#bihar: भागन बिगहा में वसूले जा रहे टोल टैक्स का माममले उठाते हुए कहा कि टोल टैक्स को अविलम्ब बन्द करे….

 

 

 

 

 

 

 

भागन बिगहा में वसूले जा रहे टोल टैक्स का माममले उठाते हुए कहा कि टोल टैक्स को अविलम्ब बन्द करे….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें टी वी : नालंदा के मा0सांसद, श्री कौशलेन्द्र कुमार ने आज लोकसभा में नियम-377 के तहत नालंदा जिला के भागन बिगहा में वसूले जा रहे टोल टैक्स का माममले उठाते हुए कहा कि भागन बिगहा में वसूले जा रहे टोल टैक्स को अविलम्ब बन्द किया जाये।

श्री कुमार ने कहा कि नालंदा में एनएच पर भागन बिगहा में टोल प्लाजा चालू किया गया है, जहाँ टोल टैक्स की वसूली प्रारम्भ हो गई है। इसके कारण भागन बिगहा टोल प्लाजा के आसपास के नागरिकों को अब परेशानी होने लगी हैं। क्योंकि बिना टैक्स पेमेन्ट के लोगों को जाने नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण वहाँ के लोगों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है।

उन्होंने राजमार्ग टैक्स क्लेक्शन कानून-2024 का हवाला देते हुए कहा कि टोल प्लाजा के 20 किमी. के आसपास रहने वाले नागरिकों को उनकी आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए टोल टैक्स नहीं लेने का प्रावधान है। इसलिए नियम के अनुसार भागन बिगहा के आसपास सोहसराय, बिहार शरीफ, दीपनगर, हरनौत, बेना आदि के नागरिकों से उनके निजी वाहनों पर कोई टोल टैक्स नहीं वसूला जाना चाहिए।

मा.सांसद महोदय ने परिवहन मंत्री से आग्रह किया कि इस दिशा में अविलम्ब आवश्यक दिशानिर्देश जारी किया जाये और भागन बिगहा में वसूले जा रहे टोल टैक्स को बन्द किया जाये।