आगामी पल्स पोलियो चक्र अक्टूबर हेतु TOT एवं टीकाकरण का त्रैमासिक समीक्षा बैठक…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: आज दिनांक 24 सितंबर 2025 को आगामी पल्स पोलियो चक्र अक्टूबर हेतु TOT एवं टीकाकरण का त्रैमासिक समीक्षा सिविल सर्जन की अध्यक्षता में सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित की गई इस बैठक में प्रखंड से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी स्वास्थ्य प्रबंधक प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक नोडल अधिकारी एवं यूनिसेफ PCI एवं WHO के कार्यरत प्रतिनिधि भाग लिए।
बैठक में आगामी पल्स पोलियो चक्र की तैयारी से संबंधित जानकारी देते हुए WHO के सर्विलेंस ऑफिसर ने बताया कि पल्स पोलियो का माइक्रो प्लान, टीकाकर्मी की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कोल्ड चैन संबंधित उपकरण, Iकी व्यवस्था ,पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण एवं संबंधित IEC लॉजिस्टिक्स की तैयारी समय से कर लिया जाए। पल्स पोलियो कार्यक्रम में 615000 घरों का एवं 535000 बच्चों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य है इसके लिए 1480 घर-घर दल एवं 129 सब डिपो के साथ 550 सुपरवाइजर को लगाया गया है।
नियमित टीकाकरण के समीक्षा में प्रखंड बिहार शरीफ को शहरी क्षेत्र में टीकाकरण से बंचित बच्चों को टीकाकृत करने के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया गया है साथ ही साथ RAHUI प्रखंड में खसरा से बंचित बच्चों को विशेष अभियान चला कर टिका देने का निर्देश दिया गया।

सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को स्कूल स्तर पर कैंप लगाकर टीडी के टीकाकरण को बढ़ाने एवं 5 साल तक विटामिन ए के 9 डोज देने के लिए भी निर्देशित किया गया।
टीकाकरण के UWIN एंट्री की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि नालंदा जिला में प्रति SESSION लगभग 12 बच्चों को टीकाकरण किया जा रहा है जिसमें से RAHUI प्रखंड एवं BEN प्रखंड की उपलब्धि मात्र 9 बच्चा प्रति SESSION है उन्हें ANM से समीक्षा करते हुए इसे बढ़ाने का निर्देश दिया गया ।
HPV टीकाकरण की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया है कि RAHUI प्रखंड मात्र 39 परसेंट टीका का ही उपयोग कर पाया है साथ ही साथ नूरसराय की भी उपलब्धि मात्र 42% है सभी प्रखंड के लोगों को स्कूल से समन्वय बनाते हुए कल विशेष अभियान चलाकर HPV टीकाकरण को बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
