• Fri. Aug 14th, 2026

#bihar: प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक के विरोध में लगातार चौथे दिन प्रदर्शन…

Bykhabretv-raj

Aug 14, 2026

 

 

 

 

 

 

 

प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक के विरोध में लगातार चौथे दिन प्रदर्शन…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv : ए० एन० कॉलेज, पटना के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों द्वारा प्रस्तावित विशविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में आज चौथे दिन भी प्रदर्शन किया गया। कॉलेज के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर कॉलेज कैंटीन के समक्ष शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्रस्तावित विधेयक के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए जमकर नारे लगाए। इस अवसर पर ए०एन० कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता के विरुद्ध किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। लड़ाई चाहे जितनी लंबी हो, हम अंतिम सांस तक लड़ेंगे। डॉ० विपुल कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि अगर ये संशोधन लागू किया जाता है तो मैं अभी ही सेवानिवृति लेना पसंद करूंगा। कॉलेज कर्मचारी संघ की ओर से से दीपक कुमार ने कहा कि आप शिक्षकों को इस विरोध कार्यक्रम में हमेशा शिक्षकेत्तर कर्मियों का साथ मिलेगा। यह विरोध कार्यक्रम अगले कार्यदिवस पर पुनः जुटने के संकल्प के साथ समाप्त हुआ।