एडवांस साइकोकोथेरेपी एंड काउंसलिंग सेंटर द्वारा मेंटल हेल्थ इन फिजियोथेरेपी पर कार्यक्रम आयोजित..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: दिनांक 22 अप्रैल 2026 दिन रविवार को पटना में ईस्ट बोरिंग कनाल रोड स्थित डॉ. बिंदा सिंह जी द्वारा संचालित एडवांस साइकोकोथेरेपी एंड काउंसलिंग सेंटर द्वारा मेंटल हेल्थ इन फिजियोथेरेपी पर एक कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में जगदेव पथ, बेली रोड स्थित फिजियो आर्ट वेलनेस सेंटर की ओर से डॉ. निधि कुमारी , डॉ बबीता कुमारी, डॉ ऋतिक मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रेसिडेंट एल. एन डॉक्टर बिंदा सिंह जी ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बेहद जरूरी है , अगर कोई व्यक्ति मानसिक रूप से असहाय हो तो उसका बुरा असर उनके दाम्पत्य जीवन, करियर, प्रोफेशनल लाइफ पर हो सकती है , मूड स्विंग, पैनिक अटैक, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, डर व मन में कोई उलझन हो तो तुरंत अपने क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट से परामर्श करे। वहीं दूसरी तरफ डॉ निधि जी ने कहा कि *फिजियोथेरेपी* एक हेल्थकेयर प्रोफेशन है जिसमें दवा या सर्जरी के बजाय एक्सरसाइज़, मैनुअल थेरेपी, और मशीनों से इलाज किया जाता है। इसका मकसद दर्द कम करना, मूवमेंट सुधारना और चोट के बाद रिकवरी में मदद करना है।
कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटने का दर्द, साइटिका, फ्रोजन शोल्डर
– *चोट के बाद*: फ्रैक्चर, लिगामेंट टियर, स्पोर्ट्स इंजरी, सर्जरी के बाद रिहैब में फिजियोथेरेपी कारगर है।
स्पोर्ट्स इंजरी के क्षेत्र में होने वाली परेशानी हेतु डॉ ऋतिक मिश्रा ने कुछ महत्वपूर्ण संदेश साझा किए जैसे कि स्ट्रेंथनिंग, स्ट्रेचिंग, बैलेंस ट्रेनिंग, जॉइंट मोबिलाइजेशन, सॉफ्ट टिश्यू रिलीज, मायोफेशियल रिलीज इत्यादि। *पोश्चर करेक्शन*: गलत बैठने-चलने की आदत सुधारना, संतुलित आहार लेना, पानी की कमी से बचना इत्यादि के लिए डॉक्टर बबीता जी ने लोगों को जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अरविंद महिला कॉलेज की पूर्व प्रधानाध्यापिका डॉक्टर पूनम चौधरी जी भी उपस्थित रही । इस कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने में प्रेसिडेंट लायन डॉ. बिंदा सिंह , एल. एन डॉ. पूनम चौधरी , एल. एन लिली किशोर, एल. एन नामिलता एवं पुष्पलता मोहन, आशा विभाकर, पिंकी यादव, और मधु श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही।
