नालंदा में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज, मंत्री श्रवण कुमार ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की गयी है । मुख्यमंत्री 26 मार्च को नालंदा दौरे पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर सभी विभागों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल दीपनगर स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री श्रवण कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ पूरे आयोजन स्थल का भ्रमण किया और मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग स्थल, पेयजल, स्वच्छता और विद्युत व्यवस्था सहित तमाम बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आम लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। पर्याप्त संख्या में कुर्सियां, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा महत्वपूर्ण है, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और भीड़ प्रबंधन की समुचित योजना तैयार रखी जाए।
श्रवण कुमार ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह दौरा जिले के विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
