• Thu. Nov 19th, 2026

#bihar: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का होगा राज्य टीम में चयन..

Bykhabretv-raj

Nov 19, 2026

पटना प्रमंडल ने तीनों आयु वर्गों के फाइनल में बनाई जगह..

राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता..

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का होगा राज्य टीम में चयन..

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना, 19 नवम्बर।खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला प्रशासन, पटना की मेजबानी में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बालिका अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीनों आयु वर्गों के फाइनल में पटना प्रमंडल की टीम ने अपनी जगह पक्की कर ली है।

पाटलिपुत्र खेल परिसर स्थित इंडोर हॉल में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।

बालिका अंडर-14 आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पटना प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 19-03 अंकों से तथा मगध प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 15-00 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इस आयु वर्ग में तृतीय स्थान के लिए तिरहुत एवं दरभंगा प्रमंडल के बीच मुकाबला होगा।

बालिका अंडर-17 आयु वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में मगध प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 24-04 अंकों से तथा पटना प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को 25-11 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला पटना एवं मगध प्रमंडल के बीच खेला जाएगा। तृतीय स्थान के लिए दरभंगा एवं भागलपुर प्रमंडल की टीमें आमने-सामने होंगी।

इसी प्रकार, बालिका अंडर-19 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में मगध प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 21-04 अंकों से तथा पटना प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 13-09 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इस आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला भी पटना एवं मगध प्रमंडल के बीच होगा। वहीं, तृतीय स्थान के लिए तिरहुत एवं दरभंगा प्रमंडल के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

इससे पूर्व गुरुवार को बालिका अंडर-19 आयु वर्ग के लीग मुकाबले में तिरहुत प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को 19-04 अंकों से पराजित किया।

प्रतियोगिता में राज्य के पांच प्रमंडलों की चयनित बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, कौशल एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दे रही हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए किया जाएगा।

जिला खेल पदाधिकारी, पटना श्री जयनारायण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पूर्वाह्न 7:00 बजे से सभी आयु वर्गों के फाइनल एवं तृतीय स्थान के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके उपरांत पूर्वाह्न 11:00 बजे से पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।