फिडे वर्ल्ड एमेच्योर रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियनशिप 2026 के विजेता बिहार के खिलाडियों का हुआ स्वागत..
बिहार के चेस खिलाडियों ने जीते 6 पदक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवीन्द्रण शंकरण ने पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया अभिनंदन..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 19 अगस्त 2026:- 1 से 8 अगस्त तक अबूजा, नाइजीरिया में आयोजित फिडे वर्ल्ड एमेच्योर रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियनशिप 2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के नाम 6 पदक किए। रानी पूजा ने 2 स्वर्ण और 1 कांस्य, साकेत कुमार ने 1 स्वर्ण और 1 रजत, जबकि अमन कुमार ने 1 रजत पदक अपने नाम किया।
आज पाटलिपुत्र खेल परिसर में इन खिलाडियों का अभिनंदन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने प्रतीक चिन्ह देकर किया।
श्री शंकरण ने बताया कि इनकी उपलब्धि से ना सिर्फ राज्य का नाम रोशन हुआ है बल्कि बिहार के अन्य खिलाडियों का हौसला भी काफी बढ़ा है।
रानी पूजा, साकेत कुमार और अमन कुमार और राज आर्यन ने बिहार सरकार की खेल छात्रवृत्ति नीति की सक्षम योजना के लाभार्थी भी रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग से इन खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है।
