• Sat. May 9th, 2026

#bihar: कार्यकर्ता को मिलता है पार्टी में सम्मान:- जनता दल यूनाइटेड

Bykhabretv-raj

May 8, 2026

 

 

 

 

 

कार्यकर्ता को मिलता है पार्टी में सम्मान:- जनता दल यूनाइटेड

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहार सरकार में नालन्दा से श्रवण कुमार एवं निशांत कुमार को मंत्री परिषद का सदस्य बनायें जाने को लेकर नालन्दा जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रवण कुमार निशांत कुमार को मंत्री परिषद का सदस्य बनायें जाने से पार्टी को काफी मजबूती मिली है श्रवण कुमार पार्टी के स्थापना काल से ही सच्चे सिपाही की तरह कार्य करते रहते हैं हमेशा उनके नीतियों एवं सिद्धांतों पर चलकर उनके हर निर्देश का अनुपालन करते है।जनता एवं कार्यकर्ताओं के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहता है श्रवण कुमार वें लगातार 8 वीं बार नालन्दा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनें राजनीति में सेवा समर्पण और सादगी नेतृत्व के प्रति निष्ठा के पर्याय हैं वर्षों से नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगी जेपी आंदोलन से लेकर समता पार्टी की स्थापना और आज तक हर राजनीतिक उतार-चढ़ाव में कंधे से कंधे मिलाकर साथ रहे। क्षेत्र में उनकी छवि एक ऐसे नेता की है जो पद पर रहे या ना रहे जनता के बीच हमेशा उपलब्ध रहते हैं।जननायक कर्पूरी ठाकुर के सानिध्य में राजनीति का पाठ लेकर एवं उनके विचारों से अभिप्रेरित होकर गरीबों शोषितों वंचितों अतिपिछड़ों का हक हुक्कू लड़ाई के नायक बनें।इनके व्यक्तित्व में कर्पूरी लोहिया जयप्रकाश एवं नीतीश कुमार के व्यक्तित्व का एवं विचारों समावेश दिखाई पड़ता है वहीं निशांत कुमार इंजीनियर शिक्षित है युवा है उर्जावान है सादगी भरा जीवन है युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है
उन्हें मंत्री मंडल में शामिल कियें जाने पर छात्र युवा महिलाओं किसानों सहित कार्यकर्ताओं का जोश, उत्साह एवं आत्मविश्वास चरम पर दिखाई दे रहा है। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठनात्मक उत्साह का संचार स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा। सद्भाव यात्रा के क्रम में जन-विश्वास,विकास और सुशासन के संकल्प के साथ आगे बढ़ती दिखाई दे रही है, जो संगठन को मजबूत करते हुए नए बिहार की दिशा तय कर रही है।न्याय के साथ विकास और सुशासन का मांडल सहित नीतीश कुमार के नीतियों और सिद्धांतों को मजबूती के जनता के बीच लेकर जायेंगे पार्टी को मजबूत बनाने का काम करते रहेंगे।जदयू की ओर से युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय निशांत कुमार को कार्यकर्ता से नेता बने श्रवण कुमार को मंत्री परिषद में शामिल कियें जाने वाले निर्णय को लेकर सर्वमान्य नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार के प्रति हृदय की गहराइयों से सभी कार्यकर्ता आभार प्रकट करते हैं वंदन करते हैं अभिनंदन करते हैं दोनों नेता अपने कामों से जनता का प्रेम और सम्मान प्राप्त करेंगे। वे नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।उन्होंने जो कार्य शुरू किये हैं,उसे आगे लेकर जाएंगे और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान 20 वर्षों में जो काम किये हैं उसी राह पर वे आगे बढ़ेंगे। समृद्धि यात्रा के दौरान किए सभी वायदों को पूरा भी करेंगे।इस अवसर पर बधाई देने वालों में वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद जिलाध्यक्ष मो अरशद जदयू प्रवक्ता डा धनंजय कुमार देव गुलरेज अंसारी संजयकांत सिन्हा रंजीत कुमार मुन्ना कुमार मुकेश सिंह जयराम सिंह संजय कुशवाहा डा अरविंद कुमार शैलेश कुमार जनार्दन पंडित अजय चंद्रवंशी युवाध्यक्ष धीरज पटेल प्रतीम राज उर्फ सन्नी पटेल संजीत यादव सुनील रविदास निरंजना गुप्ता राहुल कुशवाहा इमरान रिजवी मिंटू चौधरी अरविंद पटेल पंकज कुमार सोनी लाल अमित कुमार रिक्की हिलसा मुख्य पार्षद धनंजय कुमार सर्वेश कुमार शैलेन्द्र गराई डा सुनील दत्त संजीत यादव विकास शर्मा राहुल रंजन कुशवाहा त्रिनयन कुमार निरंजना गुप्ता सचिन पटेल बब्लू पटेल संजीत पासवान सहित कई कार्यकर्ता ने दी।