पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय इंटर्नशिप प्रोग्राम के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित..
एसयू एग्रो इंटरप्राइजेज ने किया कार्यक्रम का आयोजन…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय इंटर्नशिप प्रोग्राम को धरातल पर लाने के उद्देश्य से प्रशिक्षित छात्रों के बीच शुक्रवार को सम्मान समारोह सह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया . संस्थान के संस्थापक प्रशांत कुमार के संयोजन में सैंकड़ों प्रतिभागियों के बीच मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया . स्थानीय हिलसा हेरिटेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव , डा. पिंकी कुमारी, डा. सम्राट एवं डा. संदीपा इंद्रा ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ व्यावहारिक अनुभव और नये कौशल सिखाने की जिज्ञासा प्रदान करते हैं जिनकी मदद से युवा अपनी कैरियर बनाते है . पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अलावा कई विश्वविद्यालय अब यूजीसी के निर्देशानुसार स्नातक छात्रों के लिए इंटर्नशिप को अनिवार्य कर रहे हैं . संचालक प्रशांत, ज्ञानेश्वर, प्रो. कुमार पवन आदि ने कहा कि छात्र इसकी मदद से किताबों में सीखी गई जानकारी को व्यवहार में लाते है और जीवन को बेहतर बनाते है . मशरूम उत्पादन समेत इस तरह के प्रशिक्षण से शारीरिक अभ्यास के साथ साथ आत्म विश्वास बढ़ता है जिससे युवा वर्ग आसानी से किसी भी नौकरी की तैयारी कर पाएगा . इसके पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव , डा. सम्राट कुमार, डा. संदीपा इंद्रा, डा. पिंकी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया . मौक़े पर वक्ताओं ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए योग प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ने की अपील की . मौक़े पर अंशुप्रिया कुमारी, रौशन कुमारी, ज्ञानेश्वर प्रसाद,रेणु कुमारी, द्रौपदी कुमारी, ब्रिजनंदन प्रसाद, रवि कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे .
