नशा मुक्त भारत अभियान दिवस के अवसर पर होगा स्कूल और कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
# ख़बरें Tv: नालन्दा जिला के सभी आमजन को सूचित करना है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि National Action Plan for Drug Demand Reduction योजना अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के 5वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिनांक 18.11.2025 को गुरूनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर, पंजाब में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य NMBA अभियान की उपलब्धियों की ओर ध्यान आकृष्ट करना, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को सुदृढ़ करना है। इस दिवस के अवसर पर जिला के सभी स्कूल और कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिता जैसे कई गतिविधियां आयोजित की जायेगी। साथ ही सभी आमजनों से अनुरोध है कि इस विशेष उपलब्धि सामूहिक शपथ ग्रहण जरूर करें। जो कि
निम्नवत् है:
“प्रिय साथियों,
युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं जिनका समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए, यह अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें। देश के सामने नशा इस चुनौती को स्वीकार करते हुए आइए हम सब नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर संकल्प लेते हैं कि न केवल हम समाज, परिवार, मित्र बल्कि हम स्वयं भी नशामुक्त रहेंगे, क्योंकि बदलाव की शुरूआत खुद से होती है।
इसलिए, आइए हम सब मिलकर अपने नालन्दा/बिहार को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प करें।
मैं शपथ लेता / लेती हूँ कि मैं अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए भरसक प्रयास करूंगा / करूंगी।
जय हिन्द !
