October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बिहार शरीफ स्थित गांधी मैदान पार्क में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर……

 

Khabre Tv – 9334598481 – ई. शुभम की रिपोर्ट –   गांधी जयंती के शुभ अवसर पर नालंदा सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार ने बिहार शरीफ स्थित गांधी मैदान पार्क में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुमार ने बताया कि आज पूरा देश गांधी जी का 152 वा जन्मदिन मना रहा है। महात्मा गांधी ने जिस तरह से आजादी की लड़ाई मैं अपनी सादा जीवन उच्च विचार अहिंसा परमो धर्मा के साथ हमें अंग्रेजों की बेड़ियों से मुक्त कराया गांधी जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी कर रहे हैं ।

महात्मा गांधी के राज बताएं रास्ते पर आज पूरा देश चल रहा है बिहार में महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए चंपारण आंदोलन आजादी की लड़ाई में अंग्रेजो के खिलाफ महात्मा गांधी का प्रथम बिगुल था। सांसद श्री कुमार ने बताया कि गांधीजी सामाजिक जीवन के कुरीतियों को जैसे शराबबंदी आदि का विरोध करते थे। सांसद श्री कुमार ने बताया कि आज पूरा देश ही नहीं पूरा दुनिया गांधी जी के आदेशों को मानता है, इस माल्या अर्पण कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा, जिला महासचिव अमित कुमार , रिकी , अधिवक्ता अविनाश कुमार, नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता, वार्ड पार्षद जमील अख्तर शामिल थे।

 

Other Important News