• Sat. Dec 6th, 2025

#bihar: डी एम नालन्दा कॉलेज बिहारशरीफ में अवस्थित बज्रगृह- सह- मतगणना केंद्र में पोल्ड ई०वी०एम० की 24×7 सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण..

Bykhabretv-raj

Nov 9, 2025

 

 

 

डी एम नालन्दा कॉलेज बिहारशरीफ में अवस्थित बज्रगृह- सह- मतगणना केंद्र में पोल्ड ई०वी०एम० की 24×7 सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक 9 नवम्बर 2025 को श्री कुंदन कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी, नालन्दा द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नालन्दा कॉलेज बिहारशरीफ में अवस्थित बज्रगृह- सह- मतगणना केंद्र में पोल्ड ई०वी०एम० की 24×7 सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

मतगणना केंद्र में निर्मित नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा वार वज्रगृह की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ,जिसकी निगरानी नियंत्रण कक्ष में लगे टीवी पर निर्बाध रूप से दिखना चाहिए , ताकि पार्टी अभिकर्ता पोल्ड ईवीएम की पारदर्शिता पूर्वक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्ण रूप से संतुष्ट हो सकेंगे ।

निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्बाध रूप से इलेक्ट्रिसिटी व्यवस्था सुनिश्चित करने, सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील रखने , जैन सेट को क्रियाशील रखने , इंटरनेट क्रियाशील रखने हेतु 24 X 7 पाली वार तकनीकी पदाधिकारियों /कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि मतगणना केंद्र में किसी प्रकार की उत्पन्न समस्या को त्वरित रूप से निष्पादित किया जा सके ।
सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही , लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर नालन्दा जिला के सभी निर्वाचन क्षेत्रों यथा- 171-अस्थावाँ, 172-बिहारशरीफ, 173-राजगीर, 174-इसलामपुर, 175-हिलसा, 176-नालन्दा एवं 177-हरनौत में दिनांक 06/11/2025 को मतदान के उपरान्त सभी Polled EVM/VVPAT को नालन्दा कॉलेज, बिहारशरीफ स्थित बजगृह में विधान सभा क्षेत्रवार द्वितालीय पद्धति (Double Lock System) से सील कर तथा 24×7 CCTV की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।

बज्रगृह परिसर की सम्पूर्ण व्यवस्था के वरीय प्रभार में श्री दीपक कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त, नगर निगम, बिहारशरीफ, मो0-6299065438 रहेंगे तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री मनोहर कुमार साहु, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नालन्दा, मो0-9473069279 एवं श्री राजेश राम, वरीय कोषागार पदाधिकारी, बिहारशरीफ, मो0-9934217979 तथा पुलिस पदाधिकारी के रूप में श्री तारकेश्वर प्रसाद सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), नालंदा मो0-9031826049 प्रतिनियुक्ति की गई है ।

भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार बज्रगृह की सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित की गई है :-

1. प्रथम लेयर सुरक्षा व्यवस्था (Inner most perimeter) – नालन्दा कॉलेज, बिहारशरीफ में विधान सभावार सातों विधान सभा क्षेत्र के Polled EVM/VVPAT को सुरक्षित रखने हेतु बजगृह की स्थापना की गई है, इसे Inner most perimeter माना जायेगा। इसके अन्दर की तरफ CAPF की सुरक्षा दी जाएगी। प्लाटून कमांडर अपने अधीनस्थ प्लाटून के जवानों के बीच समय निर्धारित करते हुए 24×7 बजगृह की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है ।

2. द्वितीय लेयर सुरक्षा व्यवस्था- द्वितीय लेयर सुरक्षा व्यवस्था में State Arms Force की प्रतिनियुक्ति की गई है। यहाँ भी 24×7 के आधार पर जवान तैनात है ।

3. तृतीय लेयर सुरक्षा व्यवस्था -द्वितीय लेयर सुरक्षा व्यवस्था के लगभग 150 फीट की दूरी पर ड्रॉप गेट है, जहाँ जिला सशस्त्र बल के जवान 24×7 आधार पर तैनात है।

पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, नालन्दा द्वारा बजगृह सील होने के पश्चात् नालन्दा कॉलेज, बिहारशरीफ के मुख्य प्रवेश द्वार के अन्दर वाले मुख्य मार्ग से सम्पूर्ण नालन्दा कॉलेज परिसर में भ्रमणशील रहकर गश्ती करने हेतु 2-8 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है ।

बजगृह की निगरानी और बजगृह में रखे गये Polled EVM/VVPAT के बजगृह के प्रवेश द्वार को निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी अथवा उनके कार्यकर्ता को सीधे देखने हेतु Outside the outer most perimeter में निम्नांकित व्यवस्था की गई है :-

1. Outermost perimeter के बाद एक नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की गई है, जिसमे सभी सी०सी०टी०वी० के Feedback 24×7 आते हैं। उक्त नियंत्रण कक्ष में अभ्यर्थी के दो कार्यकर्त्ता प्रत्येक पाली में बैठक कर बजगृह की निगरानी तथा CCTV feedback का अवलोकन कर रहे हैं ।

2. किसी को निम्नांकित निर्धारित प्रतिक्रया को पूरा किये बिना Inne perimeter में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी ।

CAPF को विडियो कैमरा उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से CAPF द्वारा वर्णित आगन्तुकों के आगमन पर विडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है।

3. बजगृह में उपस्थित रहने वाले कार्यकर्ता को अपने साथ फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र एवं बज्रगृह प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से रखेंगे।

4. निगरानी करनेवाले कार्यकर्त्ता के पास किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र एवं ज्वलनशील पदार्थ रखना पूर्णतया वर्जित है।

5. उप निर्वाचन पदाधिकारी, नालन्दा द्वारा कार्यकर्त्ताओं के ठहराव स्थल पर पेयजल एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनश्चित की गई है।
नालन्दा कॉलेज, बिहारशरीफ अवस्थित बजगृह में रखे गये विधान सभा क्षेत्रवार Polled EVM/VVPAT की सुरक्षा व्यवस्था तथा अधिष्ठापित सी०सी०टी०वी० कैमरे का अनुश्रवण (Monitoring) के उद्देश्य से (24 x 7) पालीवार दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति दिनांक 07/11/2025 से 15/11/2025 तक के लिए की गई है।

पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र नालन्दा द्वारा चिन्हित किये गये वाच टावरों पर 24×7 घंटो के लिए पालीवार पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है।

प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल द्वारा निर्धारित समय से अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहकर बजगृह की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है,साथ ही मुख्य द्वार एवं विधान सभा क्षेत्रवार प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी द्वारा पंजी का संधारण किया गया है, जिसमें पालीवार खैरियत प्रतिवेदन अंकित किया जा रहा है,जिसे वरीय पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर संधारित पंजी का निरीक्षण किया जा रहा है ।

मतगणना केंद्र में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के लिए बैठने की व्यवस्था ,विडियोग्राफर, पंजी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं के साथ-साथ प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों तथा मतगणना कार्य की तैयारी में लगे पदाधिकारियों / कर्मियों / मजदूरों का पहचान पत्र निर्गत किया गया है, साथ ही नालन्दा कॉलेज, बिहारशरीफ परिसर में प्रतिनियुक्त CAPF/State Arms Force एवं जिला सशस्त्र बल तथा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी के लिए सभी मूल-भूत सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, सभी निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी ,स्थापना शाखा समाहर्ता ,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, आईटी मैनेजर,डीआइओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे ।