• Wed. Aug 26th, 2026

#bihar: रक्षाबंधन पर लोक प्रशासन विभाग की छात्राओं ने सुरक्षा कर्मियों को बाँधी राखी, दिया सम्मान और अपनत्व का संदेश.

Bykhabretv-raj

Aug 26, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

रक्षाबंधन पर लोक प्रशासन विभाग की छात्राओं ने सुरक्षा कर्मियों को बाँधी राखी, दिया सम्मान और अपनत्व का संदेश..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: अनुग्रह नारायण कॉलेज, पटना के लोक प्रशासन विभाग की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए रंग-बिरंगी राखियाँ बनाकर महाविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों की कलाई पर बाँधी। छात्राओं ने राखी बाँधकर सुरक्षा गार्डों के प्रति सम्मान, स्नेह और आभार व्यक्त किया।
महाविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुरक्षा कर्मियों को छात्राओं ने परिवार के सदस्य की तरह सम्मान दिया। छात्राओं ने कहा कि सुरक्षा कर्मी महाविद्यालय परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं, जिनके समर्पण और जिम्मेदारी से परिसर में सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

 

 

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रत्ना अमृत ने लोक प्रशासन विभाग की छात्राओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों को विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों का योगदान महाविद्यालय की सुचारु व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान करना सभी का दायित्व है।
प्राचार्या ने कहा कि महाविद्यालय स्तर पर इसकी प्रदर्शनी लगाकर राखियों की मार्केटिंग की व्यवस्था होने से छात्राओं को इस कार्य में प्रोत्साहन भी मिलेगा।
लोक प्रशासन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कविता राज ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुरक्षा कर्मियों को राखी बाँधना सेवा और सहयोग की भावना को दर्शाता है।

 

 

इस अवसर पर छात्राओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच आत्मीयता एवं खुशी का माहौल देखने को मिला। डॉ कामना और डॉ प्रीति ने भी इस कार्य को सराहा।
सुरक्षा कर्मियों ने भी छात्राओं के इस स्नेहपूर्ण प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।
लोक प्रशासन विभाग की छात्राओं राजश्री, पूजा, आरती, काजल, सोनाली, दीपशिखा,ज्योति, tarannum , अंजलि, सायका आदि की पहल महाविद्यालय में मानवीय मूल्यों, सम्मान और सहयोग की संस्कृति को मजबूत करने वाला प्रेरणादायक उदाहरण बनी।