• Sat. Oct 17th, 2026

#bihar: ब्रिलिएंट ग्रुप में दुर्गा पूजा पर बच्चों के द्वारा नवदुर्गा का प्रारूप नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया, sbi life के द्वारा बच्चों के बीच क्रिकेट किट दिया…

Bykhabretv-raj

Oct 17, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ब्रिलिएंट ग्रुप में दुर्गा पूजा पर बच्चों के द्वारा नवदुर्गा का प्रारूप नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया, sbi life के द्वारा बच्चों के बीच क्रिकेट किट दिया…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ पर सुंदरगढ़ स्थित स्थानीय ब्रिलिएंट ग्रुप के विशाल सभागार में एसबीआई लाइफ के द्वारा एक आयोजन प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन में एसबीआई लाइफ के मैनेजर श्री जयंत कुमार के एडवाइजर श्री संतोष कुमार एवं श्री राजकुमार दास जी ने बच्चों के संबोधित करते हुए कहा कि आज बच्चे शिक्षा के साथ-साथ अपने भविष्य के सर्वांगीण विकास में खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की कल्पना भी कर सकते हैं। एसबीआई लाइफ के ब्रांच हेड श्री जयंत कुमार जी के हाथों आज विद्यालय के बच्चों के बीच क्रिकेट किट के तौर पर पैड बाल क्रिकेट के हेलमेट और क्रिकेट किट बैग बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी जोर देने का अपनी मनसा जाहिर किया।

 

 

इसी क्रम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर बच्चों के द्वारा नवदुर्गा का प्रारूप नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया जिसमें बच्चों की वेशभूषा अभिनय और आत्मविश्वास ने उपस्थित अभिभावकों शिक्षकों और दर्शकों का मन मोह लिया। उनके इस प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालिया की गड़गड़ाहट से और जोश एवं उमंग भर दिया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ पुष्प लता विद्यार्थी ने बताया कि हमारे विद्यालय में पठन-पाठन के साथ-साथ सांस्कृतिक रचनात्मक सामाजिक गतिविधि के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक ता के तौर पर इन बच्चों में नेतृत्व की क्षमता आत्मविश्वास और कुछ नया करने की भावना विकसित होती है। साथ ही उन्हें अपनी छिपी प्रतिभा को पहचान और उसे मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रंजय सिंह ने माता दुर्गा से संबंधित विभिन्न प्रश्नोत्तरी पूछ कर बच्चों के बीच चॉकलेट और पेंसिल बांटे गए। उपस्थित शिक्षकों में रंजय सिंह पवन कुमार किशोर पांडे राजकुमार सिंह विजय कुमार नाजिया खान द्राक्षण मैडम सिमरन मिस मिलन मैडम सीमा आरसी सोनम संध्या एवं हिना खान उपस्थित रहकर इस नवरात्रि के शुभ अवसर पर उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।