नीतीश मॉडल का हो रहा है अनुसरण:- मंत्री श्रवण कुमार..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ प्रखंड के ग्राम पंचायत राज डुमरावां के शेखोपुर में मुन्ना महतो के घर से किसान भवन तक 7 लाख की राशि से स्वीकृत नाली निर्माण कार्य शेखोपुर किसान भवन से लेकर राजाराम के घर तक नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं ग्राम पंचायत राज पचौरी के ग्राम मौला नगर में 10 लाख की राशि से नवनिर्मित सामुदायिक भवन ग्राम दुल्लाचक में 3 लाख 78 हजार की राशि से नवनिर्मित यात्री शेड का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार विधान पार्षद रीना यादव केदार संयुक्त रूप से किया गया। ऋषभ सरकार मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को भयमुक्त माहौल प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दिए हैं।आज राज्य की महिलाएँ बेखौफ होकर कहीं भी आ-जा सकती हैं। सुरक्षा का यह विश्वास और भरोसा बिहार के विकास का एक महत्वपूर्ण आधारस्तंभ बना है कानून का राज, मजबूत शासन और सुरक्षित बिहार, यही सुशासन की पहचान है।उनके कुशल नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत हुई।बिहार, जो कभी विकास की दौड़ में पिछड़ा हुआ माना जाता था, नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है।आज हर बिहारवासी को गर्व है कि इतने लंबे समय तक नीतीश जी जैसे दूरदर्शी नेता ने राज्य का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में बिहार के हर क्षेत्र में विकास की नई मिसाल कायम हुई है। उन्होंने ने अपना संपूर्ण जीवन बिहार और बिहारवासियों की सेवा में समर्पित कर अपने कार्यों से हर बिहारी का मान बढ़ाया है।वे हर बिहारी के बढ़ते आत्मविश्वास, सम्मान और गौरव के प्रतीक हैं।स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल रच रही हैं।जिस ‘जीविका’ की शुरुआत उन्होंने ने बिहार से की थी, उसे केंद्र सरकार ने ‘आजीविका’ के नाम से अपनाया और देशभर में इस सफल मॉडल को विस्तार दिया।आज जीविका से जुड़कर राज्य की करोड़ों महिलाएं स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं और अपने परिवार के साथ-साथ बिहार के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर गुणात्मक विस्तार स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की कार्यशैली की पहचान बन रहा है।उनके नेतृत्व में मेडिकल सीटों में हुई बढ़ोतरी से राज्य के युवाओं के लिए मेडिकल की पढ़ाई के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।अब राज्य के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों का सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ओपीडी में रहना अनिवार्य होगा राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं निरंतर सुदृढ़ हो रही हैं। इस व्यवस्था से स्वास्थ्यकर्मियों की जवाबदेही बढ़ेगी और मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य विभाग में हो रहे परिर्वतन का लाभ बिहार के गरीबों को मिल रहा है। इस अवसर पर प्रखंड जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष धनंजय प्रसाद कुशवाहा जिला प्रवक्ता डा धनंजय कुमार देव जीतन चौहान संजय प्र कुशवाहा सकलदीप प्र मुन्ना पासवान गुलशन कुशवाहा मनोज यादव पंचायत समिति सुबोध पंडित मिंटू कुशवाहा इंदू चौहान दिनेश साव धर्मेंद्र यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
