• Sun. Dec 7th, 2025

#bihar: बिहार के सभी वर्गों सभी क्षेत्रों के समुचित विकास का नीतीश सरकार कृतसंकल्पित:- मंत्री श्रवण कुमार

Bykhabretv-raj

Jun 29, 2025

 

 

 

 

बिहार के सभी वर्गों सभी क्षेत्रों के समुचित विकास का नीतीश सरकार कृतसंकल्पित:- मंत्री श्रवण कुमार

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: बिहारशरीफ प्रखंड के ग्राम पंचायत राज डुमरावां के 1.ग्राम डुमरावां में बिहारशरीफ एकंगरसराय से गोलापुर होते हुए लालबाग होते हुए डुमरावा़ं 3.24 कि मी सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास।
2.एन एच 110 जमालीचक मोड़ से डुमरावां रोड मंडाछ महादलित टोला तक 0.64 कि मी सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास ।
3.डुमरावां में यात्री शेड का उद्घाटन।
4.कुशवाहा भवन से लेकर पैन तक नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में सड़कों का जाल बिछा है।हर गांव टोलों कस्बे को सड़कों से जोड़ा जा चुका है बिहार न सिर्फ सड़क और पुलों का प्रदेश बन रहा है, बल्कि एक ऐसा राज्य बन चुका है,जब एक महिला आगे बढ़ती है
तो उसके साथ एक पूरा परिवार आगे बढ़ता है।
और जब एक परिवार आगे बढ़ता है तो पूरा समाज आगे बढ़ता है।जहां हर बेटी को घर से निकलने का आत्मविश्वास मिला है।मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य की 85,556 बेटियों को ₹16 करोड़ 70 लाख 33 वितरित किए।इसका श्रेय जाता है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता को,जिन्होंने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन, सम्मान को सुशासन का आधार बनाया है।पूरे बिहार में 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लोगों को पेंशन दे रही है।नीतीश सरकार के 20 साल बेमिसाल रहे हैं। इन अवधि में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को मजबूत कर नीतीश कुमार ने एक विकसित बिहार की मजबूत नींव तैयार की है।राज्य में भूमिहीन परिवारों को मिली है खुशियों की सौगात अभियान बसेरा-2 के तहत 1 साल में 53 हजार से अधिक भूमिहीन परिवारों को मिली है जमीन।कांग्रेस और राजद फिर से बिहार को अंधेरे में धकेलने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता इनके झांसे में नहीं फंसेगी।
बिहार की जनता अब पहले जैसी नहीं रही। उसने विकास और परिवर्तन को महसूस किया है, इसलिए किसी भी ऐसे ठगबंधन के झांसे में नहीं आएगी जो फिर से राज्य को पीछे ले जाना चाहता है।बिहार के मुख्यमंत्री न रुके हैं न रुकेंगे
बिहार के विकास के लिए हर बिहारी के आत्मसम्मान के लिए
धूप में बरसात में दिन में रात में हर पल हैं एक्टिव रहते हैं वे हमेशा कहते हैं जनता आशीर्वाद सेवा के लिए देती है और जनप्रतिनिधि को सेवा करना ही लक्ष्य रहना चाहिए।
ग्रामीण क्षेत्रों और कृषि कार्यों के लिए बिजली की सुविधा ने किसानों की चिंता दूर कर दी है। अब खेतों में रात में हाल चलना संभव हो सका है। खेतों में सिंचाई की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। यह संभव हुआ है नीतीश कुमार जी की नीतियों से। इसीलिए आज राज्य का हर किसान खुशहाल हैं और कह रहा धन्यवाद नीतीश सरकार। इस अवसर पर जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा जिला परिषद ममता कुमारी पूर्व मुखिया युगल किशोर प्र मुखिया राजकुमार मांझी ललन कुशवाहा दिनेश साव इंदू चौहान मनोज यादव जयन्त शर्मा अनुज कुशवाहा विश्वास सिंह शिवचरण कुशवाहा सरयुग रविदास संजय प्र कुशवाहा डी पी एस कुशवाहा शशिभूषण प्र सुरेन्द्र कुशवाहा बिट्टू कुशवाहा सकलदीप प्रसाद मनोज मिस्त्री सुधीर शर्मा धर्मेंद्र यादव रामवृक्ष प्रसाद रामजन्म रविदास संजीत पटेल प्रमोद यादव पप्पू सिंह विजय सिंह द्वारका यादव नीतीश पाण्डेय मंटू कुशवाहा उपेन्द्र दिलवाला आकाश कु काजल प्रशांत कुमार मुन्ना पासवान भत्तू महतों लालो महतों रामवृक्ष प्रसाद राजेंद्र प्रसाद नंदकिशोर महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।