• Thu. Apr 16th, 2026

@bihar: राज्य के मठों और मंदिरों को सामाजिक तथा रचनात्मक कार्यों से जोड़ने की नई पहल की घोषणा…

Bykhabretv-raj

Sep 24, 2025

 

 

 

 

 

 

 

 

राज्य के मठों और मंदिरों को सामाजिक तथा रचनात्मक कार्यों से जोड़ने की नई पहल की घोषणा…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv:  बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने बुधवार को बिहारशरीफ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य के मठों और मंदिरों को सामाजिक तथा रचनात्मक कार्यों से जोड़ने की नई पहल की घोषणा की। उनके साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
मौके पर रणवीर नंदन ने कहा कि बिहार में लगभग साढ़े चार हजार मठ और मंदिर हैं, जिनमें से नालंदा जिले में 81 न्यास से पंजीकृत हैं। उन्होंने परिषद की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि अब मठ और मंदिर केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहेंगे।

उन्होंने चार प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया इनमे उन्होंने कहा कि प्रत्येक पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की और अमावस्या पर भगवती की पूजा की परंपरा को फिर से शुरू किया जाए। मठ-मंदिर अपनी क्षमता के अनुसार गरीब बच्चों को पढ़ाई की सामग्री और कोचिंग की सुविधा दें। दहेज मुक्त विवाह का आयोजन कर गरीब बच्चियों का विवाह कराएँ एवं हर मठ-मंदिर परिसर में ‘अखाड़ा संस्कृति’ को बढ़ावा देने की अपील की, ताकि युवा कुश्ती और अन्य खेलों के माध्यम से शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें।

उन्होंने बताया कि हाल ही में पटना में आयोजित ‘धार्मिक न्यास समागम’ में पूरे बिहार से 8 से 9 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए थे, जहाँ मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने इस पहल की सराहना की।
पत्रकारों के सवाल पर रणवीर नंदन ने पटना में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को लेकर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि यह बैठक तेजस्वी यादव और राहुल गांधी जैसे नेताओं को बचाने का प्रयास है, जिनका भाजपा के सामने कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा की जमाना बहुत आगे निकल गया है। भारतीय जनता पार्टी में जो लीडरशिप है, उसके सामने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का कोई अस्तित्व नहीं है।

उन्होंने परिवारवाद पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा में नेतृत्व बूथ स्तर से खड़ा होता है, जबकि अन्य पार्टियों में परिवार के बाहर के किसी भी प्रतिभाशाली नेता को मौका नहीं मिलता। प्रशांत किशोर के भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ये सभी बातें व्यक्तिगत हैं, और संगठन का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने प्रशांत किशोर को ‘दुखी आत्मा’ बताया और कहा कि जिन लोगों ने बूथ नहीं देखा है, वे राजनीति पर सवाल उठा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार, जिला मंत्री अमरेश कुमार, सोनू कुमार हिंदू, धीरज पाठक, मणिकांत पासवान, रवि कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।